मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नायक और गायक कुमार घनश्याम ने साइन की ए आर प्रोडक्शन की नई भोजपुरी फिल्म

सुपरहिट फिल्म दुल्हा चोर सहित कई फिल्मों के चर्चित नायक और लोकप्रिय गायक 'कुमार घनश्याम' ने ए आर प्रोडक्शन की नई भोजपुरी फिल्म साइन किया है। जी हाँ! सूत्रों से पता चला है की एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्…

नायक और गायक कुमार घनश्याम ने साइन की ए आर प्रोडक्शन की नई भोजपुरी फिल्म
नायक और गायक कुमार घनश्याम ने साइन की ए आर प्रोडक्शन की नई भोजपुरी फिल्म | फ़ोटो: TVL News


सुपरहिट फिल्म दुल्हा चोर सहित कई फिल्मों के चर्चित नायक और लोकप्रिय गायक 'कुमार घनश्याम' ने ए आर प्रोडक्शन की नई भोजपुरी फिल्म साइन किया है। जी हाँ! सूत्रों से पता चला है की एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म के लिए बतौर हीरो कुमार घनश्याम को अनुबंधित किया गया है। इस फ़िल्म का नाम अभी गोपनीय रखा गया है। इसमें मुख्य भूमिका में कुमार घनश्याम नये तेवर में दर्शकों से रूबरू होंगे। उक्त फ़िल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिली है। बस इतना पता चला है कि ए आर प्रोडक्शन बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जाने वाली इस फ़िल्म की शूटिंग आगामी अप्रैल माह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। इस फ़िल्म की अधिक जानकारी अतिशीघ्र दी जाएगी।


गौरतलब है कि भजन व लोकगीत गायक कुमार घनश्याम अपनी मधुर गायकी से संगीतप्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों के साथ ही साथ माता का जागरण में कुमार घनश्याम का एक प्रसिद्ध नाम है। वे माता का जागरण व भजन संध्या जैसे कार्यक्रम में श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर देते हैं। उनकी मधुर आवाज में गाया हर गाना श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं जब फिल्मों में वे बतौर हीरो अपने अभिनय का जौहर दिखाते हैं तो हर कोई उनका कायल हो जाता है। वे ऐसे कलाकार हैं जो सिंगिंग और एक्टिंग से अपने फैंस व आडियंस का शुध्द मनोरंजन करते हैं।


कुमार घनश्याम के हिट गानों की बात करें तो 'ना जाने कब प्यार हो गईल', 'गोरिया चल झुमरी तिलैया', 'टना टन इंजन' सांग्स ने कुमार घनश्याम के स्टारडम में चार चाँद लगाया है। वहीं भक्ति गीतों 'मैया झोली भर दे', 'हनुमत जी झूमते', नीले अम्बर में झूले मेरा सँवरा', 'बघवा के डहर' से उन्हें जन जन में लोकप्रियता मिली। आज की तारीख में भजन गायक के रूप में पॉपुलैरिटी हासिल कर कुमार घनश्याम श्रोताओं के दिल जीत रहे हैं। उनके फैंस को उनकी फ़िल्मों व गानों के आने का बेसब्री से इंतजार है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।