हुबली: कर्नाटक के हुबली में ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर भीड़ के द्वारा पथराव करने की घटना सामने आई है। आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रविवार तड़के ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा किया"| भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों, नजदीक स्थित एक अस्पताल और एक हनुमान मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कुछ पुलिस अधिकारियों को घायल कर दिया| ड्यूटी पर तैनात 12 अधिकारी घायल हो गए और कुछ पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त किए गए हैं|
हुबली पुलिस आयुक्त लाभूराम ने बताया, "एक इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। स्थिति नियंत्रण में है।" लभू राम ने कहा, 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 6 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं|' उन्होंने कहा, 'इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए हमने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं| जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया है, उन्हें हम नहीं बख्शेंगे|
हुबली पुलिस आयुक्त लाभूराम ने बताया कि,,'थाने में एक व्यक्ति के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ कराई गई, जिसने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला था। FIR दर्ज़ कर व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया। थाने के बाहर कुछ लोग इकट्ठा हुए थे जिन्हें बाद में बातचीत के बाद हटाया गया। बाद में और लोगों की भीड़ थाने के बाहर जमा होने लगी|
लाभूराम ने बताया कि,''पुलिस द्वारा मामले में की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया लेकिन, उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी। उन्होंने थाने के अंदर घुसने और गाड़ियों को नुक़सान पहुंचाने की कोशिश की। हमने जैसे ही भीड़ को हटाने की कोशिश की भीड़ में कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू किया|
उन्होंने कहा,''कुछ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस की गाड़ियों को भी नुक़सान पहुंचा। मामले में हमने अब तक 6 FIR दर्ज़ की है। जो लोग हिंसा में शामिल थे, उनमें से 40 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। हम और लोगों की भी पहचान कर रहे हैं|
पुलिस आयुक्त ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिस पर अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई| इसके बाद एक मामला दर्ज कर पुलिस ने वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया| उन्होंने बताया कि कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर कुछ लोग थाने के आसपास जमा होने लगे|उन्हें समझाया गया और बाद में वहां से हटा दिया गया|
अधिकारी ने बताया कि बीती रात एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग थाने के आसपास जमा होने लगे| इस पर, उन लोगों के नेताओं को थाने बुलाया गया और तब तक की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया गया| पुलिस आयुक्त के मुताबिक, थाने के बाहर की भीड़ उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थी और वे उग्र हो गए| उन्होंने बताया कि भीड़ ने पथराव कर पुलिस की कुछ गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया|
हुबली पुलिस स्टेशन में पथराव पर कर्नाटक के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथनारायण ने कहा,कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों और पुलिस पर हमला असहनीय है। हम इस घटना की निंदा करते हैं|