मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Hum Aapke Hain Koun : सूरज बड़जात्या का खुलासा, टफी के किरदार को बनाया यादगार

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में टफी के किरदार को यादगार बना दिया। लेकिन, वह खुद जानवरों से डरते हैं।सूरज बड़जात्या अपनी नई वेब सीरीज 'बड़ा नाम कर…

Hum Aapke Hain Koun : सूरज बड़जात्या का खुलासा, टफी के किरदार को बनाया यादगार
Hum Aapke Hain Koun : सूरज बड़जात्या का खुलासा, टफी के किरदार को बनाया यादगार | फ़ोटो: TVL News


बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बड़जात्या ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में टफी के किरदार को यादगार बना दिया। लेकिन, वह खुद जानवरों से डरते हैं।


सूरज बड़जात्या अपनी नई वेब सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' की यादों को ताजा किया।


यह वही फिल्म थी, जिसने दर्शकों को टफी नाम का प्यारा डॉगी दिया था, जिसे सभी ने बेहद पसंद किया। सूरज बड़जात्या ने एक ऐसा राज़ खोला, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए।


उन्होंने बताया कि वे खुद जानवरों से बहुत डरते हैं। इंडियन आइडल में 'बड़ा नाम करेंगे' के प्रमोशन के दौरान, जब कंटेस्टेंट मानुषी ने सूरज से उनकी फिल्मों में जानवरों के प्रति लगाव को लेकर सवाल किया,


तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा, जानवर इंसानों जितने ही खास होते हैं, लेकिन मैं उनसे बहुत डरता हूं! 'हम आपके हैं कौन' की शूटिंग के दौरान टफी का किरदार निभाने के लिए दो अलग-अलग कुत्ते रखे गए थे।


एक सुबह की शूटिंग के लिए और दूसरा शाम के लिए। इसी तरह, 'हम साथ साथ हैं' के एक सीन में हाथी के साथ शूटिंग हुई थी, लेकिन मैं खुद सेट से दूर ही रहा।


मुझे डर था कि यदि मैं पास गया तो कहीं हाथी मेरी ओर न बढ़ आए। यहां तक कि जब मेरे कलाकार जानवरों के साथ शूटिंग कर रहे थे, तब भी मैं दूरी बनाए रखता था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।