मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Saif Attack Case : सैफ अली खान मामले में घरेलू सहायिकाओं ने की आरोपी की पहचान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को बांद्रा स्थित आवास पर हुए हमले के मामले में प्रत्यक्षदर्शी दो घरेलू सहायिकाओं ने आर्थर रोड जेल में पहचान परेड (आईपी) के दौरान हमलावर के रूप में गिरफ्तार बंग…

Saif Attack Case : सैफ अली खान मामले में घरेलू सहायिकाओं ने की आरोपी की पहचान
Saif Attack Case : सैफ अली खान मामले में घरेलू सहायिकाओं ने की आरोपी की पहचान | फ़ोटो: TVL News


बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को बांद्रा स्थित आवास पर हुए हमले के मामले में प्रत्यक्षदर्शी दो घरेलू सहायिकाओं ने आर्थर रोड जेल में पहचान परेड (आईपी) के दौरान हमलावर के रूप में गिरफ्तार बंगलादेशी नागरिक की पहचान की। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


डकैती के असफल प्रयास के दौरान घटना की गवाह रही घरेलू सहायिकाओं को भी चोटें आई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैफ के बेटों की आया में से एक घरेलू सहायिका एलीअम्मा फिलिप ने एक अन्य आया के साथ मिलकर बुधवार को गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम फकीर (30) की पहचान अभिनेता पर हमला करने वाले घुसपैठिये के रूप में की।


सूत्रों के मुताबिक, परेड का आयोजन मजिस्ट्रेट की शक्तियों वाले एक तहसीलदार और पांच स्वतंत्र पंचों की मौजूदगी में किया गया। उनकी उपस्थिति में गवाहों ने आरोपी की पहचान की, जिसे समान शक्ल वाले नौ अन्य व्यक्तियों के साथ एक पंक्ति में खड़ा किया गया था।


जांच में शामिल एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अनुसार आईपी आयोजित करने की उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था।


गौरतलब है कि गवाह फिलिप ने अभिनेता के घर में 16 जनवरी को वॉशरूम में घुसपैठिए को सबसे पहले देखा था।


प्राथमिकी के मुताबिक, हमलावर, जिसके पास चाकू और छड़ी थी, ने फिलिप के साथ बहस के दौरान एक करोड़ रुपये की मांग की।


बाद में उसकी फिलिप से हाथापाई हो गई। यह देखकर, अन्य घरेलू सहायिका मदद के लिए चिल्लायी, जिसके बाद अभिनेता, जो घर की 12 वीं मंजिल के कमरे में थे, नीचे आये और लुटेरे से उनकी झड़प हो गयी ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।