हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हैदराबाद में 25 साल की महिला ने लगाया 143 लोगों पर रेप करने का आरोप गया है| राजधानी हैदराबाद में एक 25 वर्षीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया गया है कि 2010 से लेकर अब तक 143 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत के बाद 42 पेज की एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें आरोपियों के नाम हैं।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें परिचितों के अलावा मुख्य धारा की राजनीति, छात्र राजनीति, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ।
हैदराबाद के नलगोंडा जिले की मूल निवासी महिला ने पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में नामित 139 लोगों के अलावा, उसने आरोप लगाया कि चार अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया है, जो उसे याद नहीं है।महिला की 20 अगस्त को शिकायत के बाद 42 पेज की एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें अभियुक्तों के नाम हैं।
पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेज दिया है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, वे शिकायत का सत्यापन करेंगे उसके बाद ही कार्रवाई करेंगे। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी। खास बात यह है कि आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
हैदराबाद के सोमाजीगुडा इलाके में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 2009 में शादी के तीन महीने बाद उसके पति, ससुराल वालों और अन्य रिश्तेदारों ने उसे परेशान करना और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। शिकायत में महिला ने कहा कि दिसंबर 2010 में तलाक हुआ और उसके बाद वह अपनी मां के घर चली गई और आगे की पढ़ाई के लिए एक कॉलेज में दाखिला ले लिया।वहां भी उसका रेप हुआ।