हैदराबाद: भाजपा नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को दिया गया हर एक वोट भारत के खिलाफ |हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Elections) के लिए प्रचार करने पहुंचे सूर्या ने कहा कि,''ओवैसी को दिया गया हर एक वोट भारत के खिलाफ और उन मूल्यों के खिलाफ वोट है, जिन पर देश खड़ा है|
हैदराबाद पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने हैदराबाद के सांसद और AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा ये लोग जिन्ना की भाषा बोलते हैं। इन्होंने हैदराबाद में विकास नहीं होने दिया।
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा कि,''ये हास्यास्पद है कि अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने पुराने हैदराबाद में कोई भी विकास करने की अनुमति नहीं दी है, उन्होंने पुराने हैदराबाद में केवल रोहिंग्या मुसलमान को अनुमति दी है, तो उन्हें कोई हक नहीं है विकास पर बात करने की|
सूर्या ने कहा कि,',''वह (असदुद्दीन ओवैसी) रबीद इस्लामवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की भाषा बोलते हैं, जो मोहम्मद अली जिन्ना भी बोल रहे थे|
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या के बयान पर पलटवार करते हुए टीआरएस नेता के. कविता ने कहा कि,''बेंगलुरु के सज्जन को समझना चाहिए कि हम उस शहर के हैं जो हर संस्कृति और जीवन शैली का सम्मान करता है। मैं भाजपा नेताओं को चुनौती देती हूँ कि वे लोगों को बताएं कि उन्होंने हैदराबाद के लिए क्या किया है|
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव इस बार काफी रोचक हो चुका है। जहां एक तरफ बीजेपी अपना जनाधार बढ़ाना चाहती है। तो वहीं TRS अपना वर्चस्व कायम रखना चाहती है। ओवैसी की पार्टी AIMIM ने विधानसभा चुनाव में TRS की मदद की थी लेकिन इस बार दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी यहां मजबूत ताकत बनकर लड़ रही है। 2015 में हुए चुनावों में 150 सीटों में 80 सीट पर TRS को सफलता मिली |