हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (GHMC Elections) 2020 में नामांकन पत्रों की जांच हो गई है। कुल 1,893 उम्मीदवारों अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।इनमें से 1,825 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किये गये। शेष 68 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद खामिया पाये जाने पर खारिज कर दिये गये हैं।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने 'लव जिहाद' की आड़ लेकर अंतर-धार्मिक विवाह करने वालों के खिलाफ निशाना साधा है| ओवैसी ने कहा कि जिन राज्यों में लव जिहाद को लेकर कानून बनाए जाने की बात कही जा रही है वो संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है|
जीएचएमसी चुनाव पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ,''TRS, BJP, कांग्रेस ये सभी पार्टी सिर्फ चुनाव के समय में ही एक्टिव होती हैं जबकि हमारी पार्टी साल के 12 महीने काम करती हैं, हमें विश्वास है कि हमने जो काम किया है उससे हमें अच्छा नतीजा मिलेगा और हमें कामयाबी हासिल होगी|
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ,यदि आप रात में एक भाजपा नेता को जगाते हैं और उनसे कुछ नाम देने के लिए कहते हैं, तो वे ओवैसी का नाम लेंगे| इसके बाद गद्दार, आतंकवाद और अंत में पाकिस्तान पर आ जाएंगे। बीजेपी को कहना चाहिए कि 2019 के बाद उन्होंने तेलंगाना को, खासकर हैदराबाद को क्या वित्तीय मदद दी|
ओवैसी ने कहा कि,''हैदराबाद बाढ़ की चपेट में आ गया। मोदी सरकार ने हैदराबाद को कौन सी वित्तीय सहायता प्रदान की? वे इसे (चुनाव) सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने उस समय कोई मदद नहीं की। यह यहां काम नहीं करेगा, लोग जानते हैं
BJP राज्यों द्वारा लव-जिहाद विरोधी कानून पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ,''यह अनुच्छेद 14 और 21 का घोर उल्लंघन होगा, विशेष विवाह अधिनियम को फिर से स्क्रैप किया जाएगा। उन्हें संविधान का अध्ययन करना चाहिए। नफरत का ऐसा प्रचार काम नहीं करेगा। भाजपा बेरोजगारी का शिकार हुए युवाओं को विचलित करने का नाटक कर रही है|
हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ,हैदराबाद में इस सवाल पर चुनाव हो रहा है कि लोगों को AIMIM का मेयर चाहिए या भाजपा का। के.सी.आर. को वोट या कांग्रेस को वोट मतलब AIMIM को वोट, AIMIM को वोट यानि डिवीजन को वोट। इसलिए यहां के लोगों ने तय किया है कि यहां भाजपा का मेयर बनेगा|
जावड़ेकर ने कहा कि,''सीएम के चंद्रशेखर राव और उनके दोस्तों की संपत्ति बढ़ रही है लेकिन तेलंगाना की संपत्ति घट रही है। बीजेपी एक ''आरोप पत्र'' लेकर आई है, जिसमें पिछले 6 वर्षों के दौरान राज्य सरकार की 60 विफलताएं हैं|