हैदराबाद: यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मलकाजगिरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो किया। 1 दिसंबर को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र मतदान होगा।हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (GHMC Elections) के लिए प्रचार करने पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि,''हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जायेगा| योगी ने कहा कि अगर बीजेपी निकाय चुनाव में जीतती है तो हैदराबाद का नाम भाग्यनगर किया जाएगा|
हैदराबाद में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर रखा जा सकता है। मैंने कहा- क्यों नहीं। मैंने उनसे कहा कि हमने यूपी में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज के रूप में और फैजाबाद का नाम बदल कर अयोध्या रखा। फिर हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर क्यों नहीं रखा जा सकता?
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को निरस्त करते हुए, हैदराबाद और तेलंगाना के लोगों को जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने की पूरी आजादी दी|
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी (TRS) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव और AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि,'''TRS और AIMIM का नापाक गठबंधन बना है, ये यहां (हैदराबाद) के विकास में बाधा बन रहा है। यहां का प्रत्येक नागरिक, व्यापारी परेशान है। यहां की सरकार और कॉर्पोरेशन में जो लोग रहे हैं उनका विकास और जनता की बुनियादी सुविधाओं से कोई लेना देना नहीं हैं|
आदित्यनाथ ने कहा कि,''बिहार में, AIMIM के एक नव-निर्वाचित विधायक ने शपथ ग्रहण के दौरान 'हिंदुस्तान' शब्द का उच्चारण करने से इनकार कर दिया। वे हिंदुस्तान में रहेंगे, लेकिन जब हिंदुस्तान के नाम पर शपथ लेने की बात आती है, तो वे संकोच करते हैं। यह AIMIM का असली चेहरा दिखाता है
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,,''भाजपा पूरी मजबूती के साथ अपने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से आपके बीच उपस्थित हुई है। एक अच्छे ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के गठन के लिए भाजपा को यहां भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए हमें आगे आना होगा|