मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राज्यसभा में कृषि बिलों का विरोध करेगी TRS, कहा- इससे देश में कृषि क्षेत्र के साथ अन्याय होगा

हैदराबाद: गुरुवार को लोकसभा से पास हुए किसान बिलों पर किसान और विपक्ष सरकार पर हमलावर है।लोकसभा से पास करने के बाद अब केंद्र सरकार ने किसानों जुड़े तीनो विधेयकों को राज्य सभा से पास कराने के लिए नई र…

राज्यसभा में कृषि बिलों का विरोध करेगी TRS, कहा- इससे देश में कृषि क्षेत्र के साथ अन्याय होगा
राज्यसभा में कृषि बिलों का विरोध करेगी TRS, कहा- इससे देश में कृषि क्षेत्र के साथ अन्याय होगा | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: गुरुवार को लोकसभा से पास हुए किसान बिलों पर किसान और विपक्ष सरकार पर हमलावर है।लोकसभा से पास करने के बाद अब केंद्र सरकार ने किसानों जुड़े तीनो विधेयकों को राज्य सभा से पास कराने के लिए नई रणनीति बनाई है|



उधर तेलंगाना राष्ट्र समिति ने राज्यसभा में कृषि विधेयकों का विरोध करने का ऐलान किया है|| तेलंगाना राष्ट्र समिति ने शनिवार को यह कहते हुए राज्यसभा में कृषि विधेयकों का विरोध करने का ऐलान किया कि इससे देश में कृषि क्षेत्र के साथ अन्याय होगा। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने रविवार को राज्यसभा में किसान बिल के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया है।




लंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने उच्च सदन के पार्टी सांसदों को तीन विधेयकों का कड़ाई से विरोध करने और इसके खिलाफ वोट देने के लिए कहा| चंद्रशेखर राव ने कहा,''कृषक समुदाय के लिए हानिकारक हैं और इससे कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान होगा।उन्होंने राज्यसभा में टीआरएस नेता  डॉ. के. केशव राव से कहा कि केंद्र ने कानून बनाकर किसानों की लागत पर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाना है।




बता दें कि बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है| 245 सदस्यों वाली राज्य सभा में सरकार के पास बहुमत नहीं है|फिलहाल दो स्थान खाली हैं| ऐसे में बहुमत का आँकड़ा 122 है|  बीजेपी के 86 सांसद हैं। एनडीए के घटक दलों व अन्य छोटी पार्टियाँ मिला कर उसके पास  कुल 105 का संख्या बल है। 



इसमें अकाली दल के तीन सांसद शामिल नहीं हैं क्योंकि उन्होंने इन बिलों का विरोध करने का फैसला किया है|बहुमत के लिए कम पड़े 17 सांसदों के समर्थन के लिए हमेशा की तरह बीजेपी की नज़रें BJD, AIADMK, TRS, YSRC और TDP पर है। संसद के ऊपरी सदन में बीजू जनता दल  के 9, एआईएडीएमके के 9, टीआरएस के 7, वाईएसआर कांग्रेस के 6 और टीडीपी के 1 सांसद हैं। सरकार को भरोसा है कि इन विधेयकों के समर्थन में कम से कम 135 से ज्यादा वोट पड़ेंगे। 




राज्य सभा में 40 सांसदों वाली कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी है जो बिलों के विरोध में है। यूपीए के अन्य दलों के सांसदों और टीएमसी को मिला कर संख्या 85 के आसपास है| इनमें एनसीपी के चार और शिवसेना के तीन सांसद भी हैं जिनसे, सरकार ने संपर्क साधा है। उधर, एनडीए गठबंधन के घटक दल शिरोमणि अकाली दल के तीन राज्यसभा सांसद बिल के विरोध में वोट करेंगे|आम आदमी पार्टी के तीन सदस्य, समाजवादी पार्टी के आठ सांसद, बीएसपी के चार सांसद भी बिल के विरोध में वोट करेंगे| यानी करीब सौ सांसद बिल के विरोध में हैं|




राज्य सभा के 10 सांसद कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं जिनमें बीजेपी, कांग्रेस आदि के सांसद शामिल हैं| अलग-अलग पार्टियों के 15 सांसद इस सत्र में हिस्सा नहीं ले रहे हैं| ऐसे में सरकार को इन तीन बिलों को पारित कराने में ज़्यादा दिक्कत नहीं आएगी| विपक्ष इन्हें सेलेक्ट कमेटी में भेजने की मांग कर रहा है| अगर सरकार संख्या बल जुटाने में नाकाम रही तो विपक्ष की ये मांग स्वीकार करनी पड़ सकती है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।