मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शूजीत सरकार की 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अभिषेक बच्चन के साथ एक दिल को छू लेने वाले सफर पर जाने के लिए हो जाइए तैयार

कुछ फिल्में होती हैं जो अपने साथ स्केल, टेक्नोलॉजी और धमाकेदार एक्शन लाती हैं और फिर कुछ फिल्में होती हैं जो दिल को छू जाती है जैसे एक ताजी हवा का झोंका या एक गर्म सी झप्पी। शूजीत सरकार का अपना एक अं…

शूजीत सरकार की 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अभिषेक बच्चन के साथ एक दिल को छू लेने वाले सफर पर जाने के लिए हो जाइए तैयार
शूजीत सरकार की 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अभिषेक बच्चन के साथ एक दिल को छू लेने वाले सफर पर जाने के लिए हो जाइए तैयार | फ़ोटो: TVL News

कुछ फिल्में होती हैं जो अपने साथ स्केल, टेक्नोलॉजी और धमाकेदार एक्शन लाती हैं और फिर कुछ फिल्में होती हैं जो दिल को छू जाती है जैसे एक ताजी हवा का झोंका या एक गर्म सी झप्पी। शूजीत सरकार का अपना एक अंदाज़ है, जिसमें हर सीन सीधे दिल से बात करता है। इसके साथ अगर ऐड की जाए अभिषेक बच्चन की जबरदस्त एक्टिंग जिसमें वह खुद को पीछे छोड़ देते हैं और अपने किरदार के साथ स्क्रीन पर छा जाते हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी एहसास देने वाला ट्रेलर, फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदों को जगाने वाला है।


अभिषेक अलग-अलग लुक में नजर आते हैं, जहां वो अर्जुन का असाधारण सफर दिखाते हैं, जो चुनौतियों का सामना करता है और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखता है। फिल्म में एक जिंदगी बदलने वाला सबक देने का वादा है, जिसे हल्के-फुल्के मजेदार पलों के साथ बैलेंस किया गया है, जो शूजीत सरकार का खास अंदाज़ है।


जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू जैसे बेहतरीन कलाकारों के साथ, ट्रेलर में दिखाई देने वाले पल आपको उत्साहित करेंगे और, और ज्यादा देखने की इच्छा जगाएंगे। 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर एक कभी न भूलने वाले सफर का वादा करता है, जिसमें जिंदगी और उसे हम कैसे जीना चाहते हैं, इसके चॉइसेस दिखाई गई हैं।


22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 नवंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।