गौर पुलिस की मौजूदगी में बहू ने जबरन निकलवाया घर का सामान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने मण्डलायुक्त, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में नरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा है कि उनके बेटे सचिन कु…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गौर पुलिस की मौजूदगी में बहू ने जबरन निकलवाया घर का सामान, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने मण्डलायुक्त, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में नरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा है कि उनके बेटे सचिन कुमार मिश्र का विवाह अम्बेडकरनगर कस्बा निवासी विश्व सम्राट उपाध्याय की पुत्री सुरभि उपाध्याय के साथ 26 मई 2023 को हुआ था। सुरभि का व्यवहार पति और परिवार के प्रति ठीक नहीं है। सुरभि आये दिन परिवार को धमकी देती रहती है। उसने पति समेत पूरे परिवार सास, ससुर, ननद, देवर आदि पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। इससे पूरा परिवार डरा सहमा है। इससे भयभीत होकर पति ने तलाक के लिये न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
पत्र में नरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा है कि गत 6 जून को सुरभि गौर पुलिस के साथ घर पहुंची और सामान निकालने को कहा। इस पर परिजनों ने पुलिसकर्मियों से पूंछा कि आखिर सामान किस आधार पर दिया जाय। क्या किसी अदालत से कोई आदेश मिला है। इस पर गौर पुलिसकर्मी भड़क गये और सुरभि ने जबरिया सामान निकलवाया। परिजनों के पास इसका वीडियो साक्ष्य उपलब्ध है। पुलिसकर्मी घर पर सामान की रखवाली कर रहे हैं और सुरभि गौर पुलिस के साथ कहा गई कुछ पता नही।
बहू के उत्पीड़न के शिकार नरेन्द्र कुमार मिश्र को आशंका है कि उनकी बहू किसी भी घटना को अन्जाम दे सकती है। उनका पूरा परिवार उसकी हरकतों से परेशान है। ऐसी स्थिति में दोषी पुलिस कर्मियों और मनमानी कर रही सुरभि उपाध्याय के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा की जाय।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।