नई दिल्ली: दिल्ली पुलि??? ने पीएम मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के मामले में 25 एफआईआर दर्ज की हैं और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है|ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए| इनमें लिखा था, "मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक 19 साल का लड़का है जिसने बीच में पढ़ाई छोड़ दी, ऑटो ड्राइवर है और 61 साल का दिहाड़ी मजदूरी करने वाला शख्स भी शामिल है|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जारी उस पोस्टर के समर्थन किया, जिसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया है| रविवार को प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना प्रोफाइल पिक हटाकर उसकी जगह उसी पोस्टर को लगा दिया,''जिसमे में लिखा है, "मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?"
प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने वाले जिन पोस्टर को लेकर दिल्ली में शनिवार को 25 लोगों को गिरफ्तारियां हुईं, उस पोस्टर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांंधी ने भी शेयर किया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लो।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया है और खुद को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है| प्रियंका गांधी ने भी इस पोस्टर को ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो बना ली है| उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा है, "मुझे भी गिरफ्तार करो| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पोस्टर को शेयर करते हुए ट्वीट में कहा, ‘मुझे भी गिरफ़्तार करो|
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गिरफ्तारियों की आलोचना की है| संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा,''मोदी जी ये आपकी कैसी तानाशाही है? 1.स्वयं तो आप गुफा में छिपे है,कोई दूसरों की मदद करे तो उसकी गिरफ़्तार करेंगे।
2. देश की 6.5 करोड़ वैक्सीन विदेशियों को बेच दी।
3.जनता को लाइनों में खड़ा कर दिया।
4.दिहाड़ी मज़दूर और ऑटो वालों को आप गिरफ़्तार करेंगे।
5. मोदी महल चाहिए या वैक्सीन?