मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

देश भर में खोदी जा रही नफ़रत की खाई: मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई-बेरोजगारी और नफरत को लेकर बीजेपी पर हमला बोला

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में विभाजन पैदा करने, नफरत के बीज बोने और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्ह…

देश भर में खोदी जा रही नफ़रत की खाई: मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई-बेरोजगारी और नफरत को लेकर बीजेपी पर हमला बोला
देश भर में खोदी जा रही नफ़रत की खाई: मल्लिकार्जुन खड़गे ने महंगाई-बेरोजगारी और नफरत को लेकर बीजेपी पर हमला बोला | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में विभाजन पैदा करने, नफरत के बीज बोने और बेरोजगारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत की मूल भावना पर बार-बार हमला किया जा रहा है। “…नफरत देश भर में हर दिन गहरी होती जा रही है। लोग महंगाई और बेरोजगारी के बोझ तले दबे हुए हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नफरत और बेरोजगारी का मुकाबला करने और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित वर्गों और बुद्धिजीवियों को एकजुट करना होगा।



देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज बुधवार को अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है| ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस की स्थापना को आज 137 साल पूरे हो गए हैं|  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“आज ही के दिन 28 दिसंबर, 1885 को मुम्बई में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी गई थी।कांग्रेस पार्टी को बने हुए आज 137 साल पूरे हुए हैं। आज़ादी के बाद कांग्रेस पार्टी का 75 वर्षों का सफ़र आधुनिक भारत की कहानी कहता है। इन वर्षों में भारत के हर सफल Milestone पर आपको कांग्रेस की इबारत लिखी मिलेगी।



खड़गे ने कहा कि,“यह मौक़ा एक और वजह से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस वर्ष कांग्रेस सेवा दल अपने 100 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सेवा दल के साथियों को बहुत-बहुत बधाई ।


भारत की आजादी के आसपास कई देश भी आज़ाद हुए थे, लेकिन उन देशों में सत्ता की बागडोर तानाशाही ने ली

उन्होंने कहा कि,'भारत की आज़ादी के आसपास कई दूसरे देश भी आज़ाद हुए थे। लेकिन बहुत से देश में सत्ता की बागडोर तानाशाही ने ले ली। भारत न सिर्फ़ सफल और मज़बूत लोकतंत्र बना, बल्कि कुछ ही दशकों में हम आर्थिक, न्यूक्लियर, मिसाइल, स्ट्रेटेजिक के क्षेत्र में सुपर पॉवर बन गये। कृषि, शिक्षा, मेडिकल, IT, और service सेक्टर में भारत, दुनिया के टॉप देशों में शामिल हो गया।



ये सब अपने आप नहीं हुआ। यह कांग्रेस की लोकतंत्र में आस्था के कारण हुआ, सभी को साथ लेकर चलने की हमारी Ideology के कारण ये सब कुछ हुआ, ज्ञान-विज्ञान में हमारे विश्वास के चलते हुआ। उस संविधान में पूरी आस्था की वजह से हुआ, जो सबको बराबरी के अधिकार और बराबरी के मौक़े देने को गारंटी देता है।


आज़ाद भारत आगे बढ़ा क्योंकि कांग्रेस ने गरीब, वंचित, दलित समुदायों की हज़ारों सालों की जंजीरें काटने का साहस दिखाया

आज़ाद भारत आगे बढ़ा क्योंकि कांग्रेस ने गरीब, वंचित, दलित समुदायों की हज़ारों सालों की जंजीरें काटने का साहस दिखाया। आज़ादी को हर नागरिक तक पहुँचाने का दृढ़ सकल्प लिया और उस दिशा में आगे बढ़ने की ईमानदारी के साथ कोशिश की ।


 गाँधी जी ने राजनीति को सत्ता की परिक्रमा के रूप में नहीं देखा, बल्कि...

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,“गाँधी जी ने राजनीति को सत्ता की परिक्रमा के रूप में नहीं देखा, बल्कि सामाजिक सुधार, छूआछूत के विरोध, आर्थिक स्वावलंबन, बराबरी के अधिकार, सांप्रदायिकता के विरोध, पुरुष प्रधानता के विरोध जैसे विषयों को रोज़मर्रा की राजनीति से जोड़ दिया। गाँधी जी के नेतृत्व में जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, डॉ राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आज़ाद, सुभाष चंद्र बोस, कामराज जैसे नेता सामने आये। सरोजनी नायडू, अरुणा आसफ़ अली, राजकुमार अमृत कौर जैसी महिला नेताओं के नाम घर-घर पहुँच गये।


आज़ादी के आंदोलन के दौरान ही कांग्रेस ने आज़ाद भारत में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“आज़ादी के आंदोलन के दौरान ही कांग्रेस ने कराची प्रस्ताव पास किया और संविधान की मूल आत्मा कैसी होगी, ये तय कर दिया एवं प्लानिंग कमेटी बना कर आज़ाद भारत में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया । इसी तैयारी के कारण जब हमारा राष्ट्र स्वतंत्र हुआ तो बिखरा नहीं, बल्कि मज़बूती से आगे ही आगे बढ़ता गया। सबको साथ ले कर चलता गया। भारतीय लोकतंत्र को मज़बूत रखने के लिए नेहरु जी ने अपनी पहली कैबिनेट में 14 में से 5 मंत्री ग़ैर कांग्रेसी दलों के बनाए। ये दर्शाता है सबको साथ लेकर चलने का एक उसूल ।



खड़गे ने कहा कि,“भारत की सीमाओं की रक्षा, भारत के सामाजिक ताने बाने की रक्षा, सभी नागरिकों के अधिकारों के रक्षा, जनता के लिए शिक्षा-रोज़गार की रक्षा और देश में वैज्ञानिक सोच की रक्षा, यही कांग्रेस का संकल्प है। उन्होंने कहा कि,'सोनिया गाँधी जी के अध्यक्ष काल में, जब हमारी UPA की सरकार बनी थी, तब RTI, RTE, Food Security Act, MGNREGA, Forest Rights या भूमि अधिग्रहण कानून हो, ये सब कांग्रेस की विचारधारा की छाप जनता और देश पर छोड़ी है।


भारत की मूल भावना पर लगातार प्रहार हो रहा है

खड़गे ने  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि,“भारत की मूल भावना पर लगातार प्रहार हो रहा है। नफ़रत की खाई देश भर में खोदी जा रही है। लोग महंगाई, बेरोज़गारी से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार को इसके बारे में कोई चिंता नहीं । हमें कांग्रेस पार्टी को इंक्लूसिव बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं को, वंचित तबकों को, बुद्धिजीवियों को जोड़ना होगा एवं महँगाई, बेरोज़गारी और नफ़रत के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए अपने साथ लेकर चलना होगा ।


'भारत जोड़ो यात्रा' से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है
खड़गे ने कहा कि,“राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा में इसकी शुरुआत हो चुकी है। देश भर में फैले हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं को एक बार फिर ??े संजीवनी मिली है। यात्रा ने दिखा दिया है कि कांग्रेस की विचारधारा को देश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इससे आज हमारे विरोधियों में घबराहट पैदा हुई है। हम भारत के बेहतर भविष्य के लिये देशवासियों को इस संघर्ष में शामिल होने की विनती करते है, अपील करते हैं कि वह सब इस यात्रा में जुड़ें। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिये हम तैयार हैं, ये भरोसा हम देश को देना चाहते हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।