नई दिल्ली: ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के मिलने के बाद से दुनियाभर के देशों में हड़कंप मचा हुआ है|ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन आने के बाद एक बाद फिर सभी की चिंताएं बढ़ गईं हैं।भारत में ब्रिटेन में मिले ज्यादा खतरनाक कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है| मंगलवार तक यह संख्या सिर्फ 6 थी|
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि,''अब तक यूनाइटेड किंगडम से भारत वापस आए 20 लोग कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार सुबह इसकी जानकारी दी| कुल 20 मामलों में से 8 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के है| कल 6 लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हेल्थ मिनिस्ट्री ने की थी| ये सभी लोग इंग्लैंड से लौटे थे|
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार NCDC दिल्ली में 14, NIBG कोलकाता के पास कल्याणी में 7, NIV पुणे में 50, निमहंस में 15, सीसीएमबी में 15, आईजीआईबी में 6 समेत कुल 107 सैंपल्स की जांच हुई| इसमें से 8 दिल्ली, 1 कोलकाता के समीप कल्याणी, 1, एनआईवी पुणे, 7 निमहंस, 2 सीसीएबी, 1 आईजीआईबी में संक्रमित पाए गए हैं| इन सभी संक्रमितों के जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला कि यह वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं|