मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देश में अब तक कोविड के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 25 मामले, पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,503 नए केस

नई दिल्‍ली: देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के 25 मामले दर्ज़ किए गए हैं। देश में अब तक पाए गए Omicron के 25 मामले 5 राज्यों - दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक से सामने आए हैं…

देश में अब तक कोविड के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 25 मामले, पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,503 नए केस
देश में अब तक कोविड के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के 25 मामले, पिछले 24 घंटे में कोविड के 8,503 नए केस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट के 25 मामले दर्ज़ किए गए हैं। देश में अब तक पाए गए Omicron के 25 मामले 5 राज्यों - दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक से सामने आए हैं| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी दी गई।  केंद्रीय स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि ,''हमारे देश में अब तक ओमिक्रॉन के 25 मामले दर्ज़ किए गए हैं। दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रॉन के मामले पाए गए हैं|




पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के 8,503 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 14 दिनों से प्रतिदिन 10 हज़ार से कम मामले दर्ज़ किए जा रहे हैं| देश के कुल नए मामलों में से 52% से अधिक मामले केरल से दर्ज़ किए जा रहे हैं। देश में दो राज्य ऐसे हैं जहां 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वह केरल और महाराष्ट्र हैं। देश के 43% सक्रिय मामले केरल में हैं |



लव अग्रवाल ने बताया कि,''देश में हम अब तक 86.2% वयस्क आबादी को वैक्सीन की पहली डोज़ और 53.5% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगा चुके हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।