नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए बवाल के बाद दिल्ली में कड़ी सुरक्षा है| गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा में बुधवार की सुबह तक 22 मामले दर्ज किए जा चुके हैं| दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है|
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा में 300 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं| रैली के रूट से हटकर उग्र होकर लाल किले में पहुंचे सभी प्रदर्शनकारियों को किले से बाहर निकाल दिया गया है और पूरे किले में भारी फोर्स की तैनाती की गई है| लाल किला मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश को बंद कर दिया गया है, हालांकि, निकासी की अनुमति है| बाकी मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को आंदोलनकारी किसानों द्वारा दिल्ली पुलिस पर हमला करने से 300 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं|
गाज़ीपुर मंडी, NH-9 और NH-24 को बंद कर दिया है, जिसे दिल्ली से गाज़ियाबाद जाना है वह कड़कड़ी मोड़, शाहदरा और DND का प्रयोग करें| मिन्टो रोड से कनाट प्लेस जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है, कृपया इस मार्ग के प्रयोग से बचें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस