मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

अल्बानिया में 'ड्रग तस्करी' के आरोप में लखनऊ के 31 वर्षीय व्यवसायी को किया गया गिरफ्तार: कोई क़ानूनी अधिकार नहीं दिया गया, सारे अधिकारों का हनन हुआ

: अल्बानिया में अधिकारियों ने ड्रग तस्करी के संदेह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 31 वर्षीय व्यवसायी को गिरफ्तार किया। लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाले नितिन मिश्रा अपने कारोबार के सिलसिले में 1…

अल्बानिया में 'ड्रग तस्करी' के आरोप में लखनऊ के 31 वर्षीय व्यवसायी को किया गया गिरफ्तार: कोई क़ानूनी अधिकार नहीं दिया गया, सारे अधिकारों का हनन हुआ
अल्बानिया में 'ड्रग तस्करी' के आरोप में लखनऊ के 31 वर्षीय व्यवसायी को किया गया गिरफ्तार: कोई क़ानूनी अधिकार नहीं दिया गया, सारे अधिकारों का हनन हुआ — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

अल्बानिया में अधिकारियों ने ड्रग तस्करी के संदेह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 31 वर्षीय व्यवसायी को गिरफ्तार किया। लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाले नितिन मिश्रा अपने कारोबार के सिलसिले में 11 अक्टूबर को अल्बानिया गए थे, लेकिन 18 अक्टूबर को वापसी से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया| नितिन पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगा है|  नितिन को 14 अक्टूबर को अल्बानिया की राजधानी टिराना में गिरफ्तार किया गया था| बताया जा रहा है, व्यवसायी नितिन ले जाया गया है|



नितिन की बहन ने बताया,"बिजनेस के लिए नीतिन 11 अक्टूबर को यहां से गया था। वह जब दुबई में था हमारी आखिरी बार बात हुई थी। उसकी वापसी की टिकट 18 अक्टूबर थी लेकिन वह नहीं आया।"



 बहन ने बताया,''हमें पता चला कि वह दुबई में अल्बानिया के लिए फ्लाइट में बैठा ही नहीं। हमने अल्बानिया में भारत के दूतावास में फोन किया लेकिन उन्हें भी कुछ जानकारी नहीं थी। उसकी 22 अक्टूबर को कॉल आई जिसमें उसने बताया कि उसे किसी ड्रग मामले में गिरफ़्तार किया है और अमेरिका ले जा रहे हैं|



नितिन की बहन ने कहा,''मेरा भाई कभी अमेरिका नहीं गया तो उसके ख़िलाफ़ वारंट कहां से आया? उसे कोई क़ानूनी अधिकार नहीं दिया गया। हमने एक यूके (यूनाइटेड किंगडम) स्थित वकील से संपर्क किया जो इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उसके सारे अधिकारों का हनन हुआ है और उन्होंने प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है|



दरअसल,' लखनऊ के 31 वर्षीय व्यवसायी नितिन की गिरफ्तार के बाद अल्बानिया सरकार ने यह सूचना भारत सरकार को नहीं दी और न ही उसके परिवार वालों को इस संबंध में कुछ बताया गया| हालांकि, काफी छानबीन करने के बात परिजनों को पता चला कि अल्बानिया में नितिन को ड्रग्स तस्करी के केस में गिरफ्तार किया गया है| फिलहाल, परिवार ने अपने वकील से संपर्क किया है, साथ ही भारत सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए कहा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।