मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पिछले तीन सालों में 3.92 लाख ज्यादा से लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

नई दिल्ली: पिछले तीन सालों में (2019 से 2021 तक) तीन लाख बानबे हज़ार छह सौ तैंतालीस लोगों ने भारतीय नागरिकता का त्याग किया है। सरकार के अनुसार,'' पिछले तीन वर्ष में 3,92,643 भारतीयों ने अपनी नागरिकता…

पिछले तीन सालों में 3.92 लाख ज्यादा से लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता
पिछले तीन सालों में 3.92 लाख ज्यादा से लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पिछले तीन सालों में (2019 से 2021 तक) तीन लाख बानबे हज़ार छह सौ तैंतालीस लोगों ने भारतीय नागरिकता का त्याग किया है। सरकार के अनुसार,'' पिछले तीन वर्ष में 3,92,643 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ कर दूसरे देशों की नागरिकता ले ली है।  पिछले साल यानी 2021 में 1, 63,370  लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ कर अन्य देशों की नागरिकता ले ली है। 



2019 में 1,44,017 भारतीयों ने जबकि 2020 में 85,256 भारतीयों ने भारत की नागरिकता छोड़कर अन्य देशों की नागरिकता ले ली थी। आपको बता दें कि, 2017 में 1,33,049 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ दी थी, वहीं 2018 में 1,34,561 लोगों ने भारतीय सदस्यता छोड़ी थी|



लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि,''2019, 2020, 2021 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या क्रमशः 144017, 85256 और 163370 है| 



साल 2021 में भारत की नागरिकता छोड़ने वाले लोगों में से सबसे ज्यादा 78,284 भारतीयों ने संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की। इसके बाद 23,533 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया में नागरिकता ली। इसी तरह 21,597 लोगों ने कनाडा में और 14,637 भारतीयों ने यूके की नागरिकता ली है। 




Image



अस्ट्रेलिया में पिछले तीन वर्षों में 58,391 भारतीयों, कनाडा में 64,071 भारतीयों, ब्रिटेन में 35,435 भारतीयों, जर्मनी में 6,690 भारतीयों, इटली में 12,131 भारतीयों, न्यूजीलैंड में 8,882 भारतीयों तथा पाकिस्तान में 48 भारतीयों को नागरिकता मिली।




Image



सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2021 के बीच 1,70,795 भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी। इसमें वर्ष 2019 में 61,683 भारतीयों, वर्ष 2020 में 30,828 भारतीयों तथा वर्ष 2021 में 78,284 भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी।  






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।