नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 10 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 22 लाख 15 हज़ार के पार पहुँच गया है| देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 44 हजार 386 हो गया है|
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,064 मामले सामने आए है| वहीं इस संक्रमण से 24 घंटे में 1007 लोगों की मौत हुई है| देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 22 लाख 15हजार 074 लोग संक्रमित हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 1007 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 44 हजार 386 हो गया है|
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 62,064 मामले सामने आए हैं और 1,007 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 22,15,075 हो गई है जिसमें 6,15,945 सक्रिय मामले, 15,35,744 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 44,386 मौतें शामिल हैं|