नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 26 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 32 लाख 34 हजार के पार पहुँच गया है|
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 67,151नए मामले आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 32,34,475 हो गई है|देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 1,059 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 59,449 हो गई|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,'भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 67,151 नए मामले सामने आए और 1,059 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 32,34,475 हो गई है, जिसमें 7,07,267 सक्रिय मामले, 24,67,759 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 59,449 मौतें शामिल हैं|
कल(25 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,76,51,512 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8,23,992 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)