नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच NEET-JEE परीक्षा कराने को लेकर विभिन्न राज्यों की अलग-अलग राय बनी हुई है। परीक्षा कराने या इसे स्थगित कर देने की राजनीतिक उठा-पटक के बीच भाजपा शासित मध्य प्रदेश सितंबर में होने वाली परीक्षाओं का संचालन करने की तैयारी में है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि, 'देश के तमाम छात्रों और अभिभावकों का लगातार ये दबाव और आग्रह रहा कि छात्र कब तक पढ़ता रहेगा और इसका एक वर्ष बर्बाद नहीं होना चाहिए|
रमेश पोखरियाल ने कहा कि,'NTA के DG ने मुझे बताया कि JEE में कुल 8,58,000 अभ्यर्थियों में से करीब 7,50,000 अभ्यर्थियों ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया। NEET में 15,57,000 अभ्यर्थियों में से 10 लाख से ज़्यादा ने 24 घंटे में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया| ये प्रमाण है कि छात्र हर हाल में चाहता है कि परीक्षा हो|
परीक्षा आयोजित कराने की योजना के तौर पर पहले चरण के रूप में सरकार ने नीट परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या को दोगुना करने की पेशकश की है। साथ ही उम्मीदवारों की तलाशी (फ्रिस्किंग) पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है|
उधर,''ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उनसे कोरोना की स्थिति और राज्य के कई हिस्सों के बाढ़ की चपेट में होने की वजह से NEET और JEE की परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया|
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य में बाढ़ से हालात खराब हैं ओर सरकार कोविड महामारी से जंग लड़ रही है। ऐसे में परीक्षा देने में छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।