मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बाल तस्करी और जिस्मफरोशी की दोषी सोनू पंजाबन को 24 साल की सजा, चलाती थी सबसे बड़ा सेक्स रैकेट

नई दिल्ली: 12 साल की एक बच्ची को किडनैप कर उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकलने की दोषी सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद सुनाई गई है। साथ ही आरोपी के साथी दोषी संदीप बेदवाल को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई ह…

बाल तस्करी और जिस्मफरोशी की दोषी सोनू पंजाबन को 24 साल की सजा, चलाती थी सबसे बड़ा सेक्स रैकेट
बाल तस्करी और जिस्मफरोशी की दोषी सोनू पंजाबन को 24 साल की सजा, चलाती थी सबसे बड़ा सेक्स रैकेट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 12 साल की एक बच्ची को किडनैप कर उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकलने की दोषी सोनू पंजाबन को 24 साल की कैद सुनाई गई है। साथ ही आरोपी के साथी दोषी संदीप बेदवाल को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। दिल्‍ली के द्वारका कोर्ट ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग, किडनैपिंग और रेप केस में सोनू पंजाबन और संदीप बेदवाल को सख्‍त सजा दी है।




दिल्ली की एक अदालत ने आज ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में गीता अरोरा उर्फ सोनू पंजाबन को 24 साल की जेल की सज़ा सुनाते हुए कहा कि उसने एक महिला के रूप में कहे जाने की सभी हदें पार कर दी हैं और सबसे कड़ी सज़ा की हकदार है| सोनू पंजाबन पर 64,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया|



अदालत ने फैसले में कहा है कि बच्ची ने इन अभियुक्तों की कैद में जो बर्दाश्त किया वह असहनीय था। यह मासूम बच्ची स्कूल जाने और खेलने की उम्र में ना जाने कितनी जगह बेची गई। कितनी बार बलात्कार हुआ। सोनू पंजाबन ने खुद एक औरत होते हुए ऐसे जुर्म किए जिसे सुनकर व्यक्ति की रुह कांप जाए।




राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाने वाली कुख्यात गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने 24 साल की सजा सुनाई है| जबकि उसके सहयोगी संदीप को 20 साल की सजा का ऐलान किया गया है|अदालत ने सोनू पंजाबन पर 64 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। संदीप बेदवाल पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उसे एक 12 साल की बच्ची के अपरहण, रेप और उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने के मामले में सजा सुनाई गई है| 





बता दें कि एक लड़की ने 2014 में यह शिकायत दर्ज करवाई थ कि 2006 में स्कूल में पढ़ने के दौरान संदीप ने उससे प्यार का नाटक किया और शादी का झांसा देकर एक घर में रेप किया। जिसके बाद एक महिला को उस बच्ची के लिए बेच दिया। फिर वह लड़की सोनू पंजाबन तक पहुंच गई। इसके बाद सोनू उससे देह व्यपार कराया और उसकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद करके रख दी। 





दरअसल, साल 2009 में दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से एक 12 साल की बच्ची का अपरहण हुआ और फिर 5 साल बाद 2014 में वो बच्ची नजफगढ़ थाने पहुंची और उसने पूरी आपबीती बताई| बच्ची ने बताया कि साल 2006 में जब वह छठवीं क्लास में पढ़ रही थी तब उसकी दोस्ती संदीप बेदवाल नाम के शख्स से हो गई| सन 2009 में संदीप उससे शादी करने के बहाने लक्ष्मी नगर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया| फिर उस बच्ची को अलग-अलग लोगों को 10 बार बेचा गया| बच्ची को दिल्ली के अलावा हरियाण और पंजाब भी भेजा गया| आखिर में सतपाल नाम के एक शख्स ने बच्ची से जबरन शादी कर ली| बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर नजफगढ़ थाने पहुंच गई|





बता दें कि सोनू पंजाबन के खिलाफ दिल्ली के थानों के अलावा कई राज्यों में सेक्स रैकेट चलाने के मामले दर्ज हैं। बता दें कि उसके खिलाफ मकोका के तहत भी केस दर्ज किया गया था। देह व्यापार में सोनू इतना बड़ा नाम हो गई थी कि उसके ऊपर फिल्में तक बनने लगीं। अपराध की दुनिया में आने के बाद उसने अपना नेटर्वक धीरे-धीरे बढ़ा लिया।  जिसके चलते वह कोरोड़ों की संपत्ति की मालिक बन गई। लेकिन इस दौरान उलने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करके रख दी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।