मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राज्यसभा में मंगलवार को महंगाई पर चर्चा होगी: सरकार

नई दिल्‍ली : Parliament Monsoon session: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''हम अनुरोध करते हैं कि मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए। सदस्यों द्वारा दिए…

राज्यसभा में मंगलवार को महंगाई पर चर्चा होगी: सरकार
राज्यसभा में मंगलवार को महंगाई पर चर्चा होगी: सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : Parliament Monsoon session: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''हम अनुरोध करते हैं कि मुद्रास्फीति और बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा की जानी चाहिए। सदस्यों द्वारा दिए गए नोटिसों पर भी चर्चा होनी चाहिए। हम झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर चर्चा करना चाहते हैं| वहीँ,लोकसभा में सांसदों के निलंबन को हटाने का प्रस्ताव पारित हुआ। निलंबित सांसदों का निलंबन निरस्त किया गया। लोकसभा में गतिरोध खत्म। बढ़ती महंगाई को लेकर सदन में चर्चा शुरू होगी। कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर, राम्या हरिदास और एस जोथिमणि का निलंबन रद्द होने के बाद वे सदन में पहुंचे।



लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा,'मैं सदन के सभी दलों से अनुरोध करूंगा कि प्ले कार्ड सदन के अंदर न लाएं। अगर कोई भी सांसद सदन में प्ले कार्ड लेकर आते हैं तो मैं निश्चित रूप से कार्रवाई करूंगा। मैं उन्हें आखिरी मौका दे रहा हूं|



राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,''महंगाई पर चर्चा कल होगी और इस पर हम सब ने सहमती भी बनाई थी। आज लोकसभा में ये सूचीबद्ध है और कल दोपहर 2 बजे राज्यसभा में इस पर चर्चा की जाएगी|



केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,''सरकार पहले दिन से महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार है। वित्त मंत्री को कोविड हुआ था उनके ठीक होने के बाद से हम विपक्ष को चर्चा के लिए अपील कर रहे हैं। आज से तीन दिन पहले तय हुआ था कि सोमवार को लोकसभा और मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा कर लीजिए|



पीयूष गोयल ने कहा,''मैंने सदन में आश्वस्त कराया है कि कल दोपहर राज्यसभा में महंगाई पर चर्चा होगी इसके बाद भी विपक्ष एक मत पर नहीं आ रहा है। उनके मन में शंका है कि सरकार के काम सामने आएंगे और कैसे विपक्ष ने महंगाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए|



गोयल ने कहा,''प्ले कार्ड लाना सदन के नियमों के ख़िलाफ़ है इसलिए या तो निलंबित सांसद खेद व्यक्त करें या उनके नेता उनकी ओर से खेद व्यक्त करें और आश्वासन दें कि ऐसा फिर नहीं होगा जिसके बाद सरकार सांसदों के निलंबन को रद्द करने का प्रस्ताव लाने के लिए तैयार है|



केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी आज सदन स्थगित हो गया। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि अगर वे वास्तव में महंगाई पर चर्चा में रुचि रखते हैं तो उन्हें सदन को सामान्य रूप से चलने देना चाहिए। सरकार भी चर्चा के लिए तैयार है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।