नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि आंदोलनकारी किसानों को ये नहीं पता है कि कृषि कानूनों में क्या दिक्कत है, बस केवल वे किसी कहने पर धरने पर बैठे हुए हैं। हेमा मालिनी ने कहा,'' वे (आंदोलनकारी किसान) यह भी नहीं जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं और कृषि कानूनों से क्या समस्या है, जिससे पता चलता है कि वे ऐसा कर रहे हैं क्योंकि किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है|
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हेमा मालिनी ने कहा, "बहुत अच्छा हुआ है क्योंकि कई दिनों से ये आंदोलन चढ़ता और बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन अभी सुप्रीम कोर्ट ने उस (कानूनों) पर रोक लगाई है, जरूरी था ताकि कुछ शांत हो जाए क्योंकि जब भी किसान बात करने को आते हैं तो बराबर मानने को तैयार नहीं है।
हेमा मालिनी ने आगे कहा, "उनको (किसानों को) ये भी मालूम नहीं है कि उन्हें क्या चाहिए। इस कानूनों में समस्या क्या है, ये भी वो समझ नहीं रहे हैं। इसका मतलब है कि किसी के कहने पर ये लोग (आंदोलन) कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "कितना नुकसान कराया पूरे पंजाब में। यह देखकर बड़ा खराब लगा।"