मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

अगर संसद में बोलूं कि मोदी सरकार पर 'फूल बरसाकर कर मारूंगा', तो क्या 'फूल' शब्द को भी असंसदीय बना देंगे?: संसद में 'भ्रष्ट- जुमलाजीवी' जैसे कई शब्दों को बोलने पर प्रतिबंध लगाने पर ओवैसी

नई दिल्‍ली : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि " "अगर मैं बोलूंगा कि मैं Modi सरकार पर 'फूल बरसाकर मारूंगा' क्योंकि आपने नौजवानों को बेरोजगार बना दिया | तो क्या आप 'फूल' शब्द को असंसदीय बना देंग…

अगर संसद में बोलूं कि मोदी सरकार पर 'फूल बरसाकर कर मारूंगा', तो क्या 'फूल' शब्द को भी असंसदीय बना देंगे?: संसद में 'भ्रष्ट- जुमलाजीवी' जैसे कई शब्दों को बोलने पर प्रतिबंध लगाने पर ओवैसी
अगर संसद में बोलूं कि मोदी सरकार पर 'फूल बरसाकर कर मारूंगा', तो क्या 'फूल' शब्द को भी असंसदीय बना देंगे?: संसद में 'भ्रष्ट- जुमलाजीवी' जैसे कई शब्दों को बोलने पर प्रतिबंध लगाने पर ओवैसी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली :  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि " "अगर मैं बोलूंगा कि मैं Modi सरकार पर 'फूल बरसाकर मारूंगा' क्योंकि आपने नौजवानों को बेरोजगार बना दिया | तो क्या आप 'फूल' शब्द को असंसदीय बना देंगे?" 



उन्होंने कहा,''असंसदीय भाषा अहम नहीं है वह किस संदर्भ कहा गया है वह महत्वपूर्ण है। अगर में संसद में बोलूं कि 'मैं मोदी सरकार पर फूल फेंक कर मारुंगा क्योंकि उन्होंने देश के नौजवानों को बेरोज़गार बना दिया' तो क्या वे 'फूल' को असंसदीय घोषित कर देंगे?



एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने कहा कि "आप संसद में जो बोलते हैं उसमें संदर्भ महत्वपूर्ण है। आप केवल शब्दों को असंसदीय नहीं कह सकते। क्या यह असंसदीय नहीं है कि स्पीकर पीएम के पीछे बैठे (कांस्य राष्ट्रीय प्रतीक के उद्घाटन के दौरान)?



अब संसद में नहीं बोल पाएंगे 'भ्रष्ट, जुमलाजीवी, तानाशाह, विश्वासघात, नाटक और लॉलीपॉप जैसे कई शब्द



लोकसभा और राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान अब बहुत सारे शब्दों का इस्तेमाल करना ग़लत और असंसदीय माना जाएगा| तानाशाह, अराजकतावादी, भ्रष्ट, जुमलाजीवी, विश्वासघात, नाटक,पाखंड,शर्मिंदा, बहरी सरकार जैसे शब्द अब संसद में सेंसर कर दिए गए हैं| असंसदीय की श्रेणी में डाल दिए गए हैं।  इन चुनिंदा शब्दों को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया जाएगा|


यह भी पढ़ें: चीन के साथ PM की DDLJ नीति


लोकसभा सचिवालय ने असंसदीय शब्द 2021 के नाम से ऐसे शब्दों और वाक्यों की सूची तैयार की है और इसे सारे सांसदों को भेजा गया है| विपक्षी सासंद इसकी आलोचना कर रहे हैं| नए नियमों के मुताबिक, तानाशाह,अराजकतावादी, जुमलाजीवी, विश्वासघात, नाटक, पाखंड,शर्मिंदा, बहरी सरकार, गद्दार, घड़ियाली आंसू, जयचंद, शकुनी, भ्रष्ट जैसे कई शब्दों और मुहावरों पर रोक लगा दी गई है|


यह भी पढ़ें: “डाटा से डरते हैं PM, पोल जो खुल जाएगी”


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।