मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला अरोपी शंकर मिश्रा बैंगलोर से गिरफ़्तार, दिल्ली लेकर पहुंची पुलिस; पूछताछ शुरू...

नई दिल्‍ली: AirIndia Passenger Urinating Case: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सीनियर सीटिजन महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है| दिल्ली पुलिस ने…

एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला अरोपी शंकर मिश्रा बैंगलोर से गिरफ़्तार, दिल्ली लेकर पहुंची पुलिस; पूछताछ शुरू...
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाला अरोपी शंकर मिश्रा बैंगलोर से गिरफ़्तार, दिल्ली लेकर पहुंची पुलिस; पूछताछ शुरू... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: AirIndia Passenger Urinating Case: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सीनियर सीटिजन महिला पर पेशाब करने वाला आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है| दिल्ली पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी शंकर मिश्रा को शुक्रवार रात में बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था| दिल्ली पुलिस बेंगलुरु से गिरफ्तार कर आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली लेकर पहुंची| दिल्ली आईजीआई पुलिस स्टेशन में शंकर मिश्रा से पूछताछ शुरू हुई, उसके साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। यहां एयर इंडिया के कर्मचारी भी पहुंच गए हैं। आरोपी एस मिश्रा को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा|



दिल्ली पुलिस के DCP (IGI) रवि कुमार सिंह ने बताया,''अरोपी शंकर मिश्रा को बैंगलोर से गिरफ़्तार किया है क्योंकि यह गिरफ़्तारी से भाग रहे थे जिन्हें हम आज दिल्ली लेकर आए हैं। जांच में जो भी लोग मदद कर सकते हैं उनको बुलाया है। हमने IPC की धारा 294, 354, 509, 510 और एयरक्राफ्ट रूल 23 के तहत मामला दर्ज़ किया है|



रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल 26 नवंबर 2022 को एअर इंडिया की न्यूयार्क-दिल्ली उड़ान के बिजनेस क्लास में शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर दिया था|  मिश्रा ने अपने वकीलों- के माध्यम से जारी बयान में कहा कि उन्होंने 28 नवंबर को ही महिला के कपड़े एवं बैग धुलवा दिए थे और 30 नवंबर को उनके पास भेज दिए थे| 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।