मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली पहुंचकर अखिलेश ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि, कहा - उन्होंने संघर्ष करके राजनीति में अपने लिए स्थान बनाया

नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम…

दिल्ली पहुंचकर अखिलेश ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि, कहा - उन्होंने संघर्ष करके राजनीति में अपने लिए स्थान बनाया
दिल्ली पहुंचकर अखिलेश ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि, कहा - उन्होंने संघर्ष करके राजनीति में अपने लिए स्थान बनाया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया| दिल्ली के छतरपुर स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर रखा गया है| अखिलेश शरद यादव के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है| 



दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  कहा कि,''शरद यादव उस पीढ़ी के नेता थे जो स्पष्ट बोलते थे, उन्होंने संघर्ष कर के राजनीति में अपने लिए स्थान बनाया। मैंने उन्हें नेता जी के साथ काम करते देखा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें|



शरद यादव के निधन पर आज सुबह समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित शोकसभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शरद यादव जी जीवन पर्यन्त समाजवादी विचारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने आपातकाल में लोकतंत्र बचाने के लिए जेल की यातनाएं भी सही। उन्होंने सड़क से सदन तक पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। संसद में उनके विचारों को सभी लोग बहुत गम्भीरता से सुनते थे। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए बहुत बड़ी क्षति है।



इस अवसर पर शरद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। शोकसभा में पूर्वमंत्री बलराम यादव, राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, मनोज पाण्डेय मुख्य सचेतक विधानमंडल दल उ0प्र0, विधायकगण समरपाल सिंह, संग्राम यादव, रविदास मेहरोत्रा, त्रिभुवन दत्त, विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, रामआसरे विश्वकर्मा, उदयवीर सिंह, रामबृक्ष सिंह यादव तथा विकास यादव, व्यापारी नेता पवन मनोचा, समाज सेवी सोनू कन्नौजिया आदि नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।