नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट 2021 संसद में पेश किया| आम बजट 2021 पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाया और कहा है कि बजट में केवल चुनावी राज्यों के लिए की घोषणा, अर्थव्यवस्था-रोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं|
अखिलेश यादव ने कहा कि,''इस बजट ने उन सभी प्रदर्शनकारी किसानों को क्या दिया? बीजेपी हमेशा कहती थी कि वो आय दोगुनी करेगी, क्या इस बजट से किसानों की आय दोगुनी हो रही? हमारे युवा जो पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए काम, रोज़गार के लिए इस बजट में क्या व्यवस्था की गई है, क्या इनको रोज़गार मिलेगा|
आम बजट पेश करने से पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि,''भाजपा सरकार से बस इतनी गुज़ारिश है कि वो इस बार बजट में देश की एकता, सामाजिक सौहार्द, किसान-मज़दूर के सम्मान, महिला-युवा के मान और अभिव्यक्ति की आज़ादी की पुनर्स्थापना के लिए भी कुछ प्रावधान करे क्योंकि भाजपा की विघटनकारी नीतियों से ये सब बहुत खंडित हुआ है। देशहित मे जारी!