मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद : केजरीवाल के गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश

नई दिल्‍ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा जानती है कि वो फि…

जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद : केजरीवाल के गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश
जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद : केजरीवाल के गिरफ्तारी पर बोले अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्‍ली :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  द्वारा दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर  समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है।




समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, " जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद  ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद  | भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है।  ये गिरफ़्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी।"


 ये भी पढ़ें:दिल्ली शराब मामले में ED ने CM केजरीवाल को किया गिरफ्तार; सुप्रीम कोर्ट पहुंची AAP



दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में गुरुवार रात में गिरफ्तार किया| दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्रार के घर जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के वकील रजिस्ट्रार से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे| हालांकि, आप नेतृत्व ने कहा कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और वह जेल से सरकार चलाएंगे।




दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार करने पर उद्धव गुट के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, "पीएम मोदी सदन में कह रहे हैं मुझे विपक्ष मुक्त भारत चाहिए। कांग्रेस मुक्त भारत चाहिए। पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया और अब अरविंद केजरीवाल को कर लिया है। मतलब ईडी और CBI का इतना दुरुपयोग आज तक 70-75 सालों किसी सरकार ने नहीं किया है।...हम फिर भी लड़ेंगे और जीतेंगे। '




दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार करने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "...उन्हें(भाजपा) लगता है कि इन कदमों से INDIA गठबंधन हिल जाएगा या डिरेल हो जाएगा तो वे गलत सोच रहे हैं... मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की कोई आवश्यकता नहीं थी... गिरफ्तार करना आपकी नीयत दिखाता है... इन कदमों से स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा को अपनी हार दिख रही है।"





दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "ये कानून की प्रक्रिया है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ उचित कार्रवाई की दृष्टि से हो रही है...हम इतना कहेंगे कि कानून को अपना काम करने दिया जाए।..."



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।