पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र संकल्प पत्र के नाम से जारी किया। गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटना में भाजपा का घोषणापत्र जारी कर दिया। भाजपा ने हर बिहारवासी को फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा किया है| इसके आलावा भाजपा ने 19 लाख रोजगार देने का वादा किया है| निर्मला सीतारमण ने कहा कि,'बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त टीकाकरण मिलेगा। यह हमारे चुनाव घोषणापत्र में उल्लिखित पहला वादा है|
भाजपा के घोषणा पत्र पर पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अलका लांबा ने तंज कसा है| उन्होंने कहा,''बिहार में चुनाव है - वैक्सीन की बहार है..जहां चुनाव वहाँ वैक्सीन... BJP शर्म करो...
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने ट्वीट किया,'' बिहार में चुनाव है - वैक्सीन की बहार है. पहले वैक्सीन फिर वोट.
पहले चरण की वैक्सीन : 28 अक्टूबर
दूसरे चरण की वैक्सीन :
3 नवंबर तीसरे चरण की वैक्सीन :7 नवम्बर
बिहार के बाद बंगाल के चुनावी घोषणा पत्र में मुफ़्त वैक्सीन का वायदा देखने को मिलेगा - तक तक बाकि सब हवन करो.