जहां एक तरफ लोग वैक्सीन लगवाने से डरते थे तो ही अब लोग वैक्सीन लगवाने का अजीबोगरीब तरीका अपना रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खिड़की से चुप के तरीके से वैक्सीन लगवाता नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ लंबी लाइन लगी हुई है।
लोगों के अंदर डर है कि अगर हम वैक्सीन नहीं लगाएंगे तो सरकारी योजनाओं का लाभ और बैंकों से पैसा नहीं निकलेगा इसी को लेकर अब लोग वैक्सीन लगवाने को लेकर के उत्सुक हैं और सीएससी सेंटरों पर जाकर के वैक्सीन लगवा रहे हैं और वैक्सीन लगवाने का नया नया तरीका ढूंढ रहे हैं। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स दो दीवारों के बीच लटकते हुए खिड़की तक पहुंच जाता है| सबसे हैरानी की बात है कि अंदर से स्वास्थ्यकर्मी उसके वैक्सीन लगा भी देता है| दरअसल, सोशल मीडिया पर बिहार के एक वैक्सीनेशन सेंटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने वैक्सीन जल्दी लगवाने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया|
वीडियो में देखा जा सकता है वैक्सिनेशन सेंटर पर काफी भीड़ लगी थी और इसीलिए शख्स ने इस तरह से दीवारों पर लटकते हुए वैक्सीन लगवाने का रिस्क लिया था| वह भीड़ से बचना चाहता था और इसीलिए उसने स्वास्थ्यकर्मी से पहले ही बात कर ली होगी| वैक्सीनेशन सेंटर पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से उस व्यक्ति ने ये हथकंडा अपनाया ताकि उसे लाइन में ना लगना पड़े|
दावा किया जा रहा है कि क्लिप बिहार के किसी वैक्सीनेशन सेंटर का है जहां लंबी लाइन के कारण एक शख्स ने खिड़की पर चढ़कर वैक्सीन लगवाई। वायरल हो रहे वीडियो को RJD नेता तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है| वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अब कोरोना का टीका लेना हुआ और भी आसान, विशिष्ट व्यवस्थाओं के लिए सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद...इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है| वीडियो के कमेंट में लोग शख्स के खूब मजे ले रहे हैं|
एक यूजर ने लिखा,'''इसी को बोलते हैं online टिका लगवाना... क्या करे 4G ने सब कुछ आसान कर दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा,''On( ऊपर ) line (लाइन में लगना )=online, एक और यूजर ने लिखा,''शिष्ट खिडकी से विशिष्ट व्यक्ति के बाजुओ को मजबूत करते, अभी तक यह बन्दा बचा था यह भी सोचने की बात है।