मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मोदी जी ने देश को राजनीतिक स्थिरता दी, इस कालखंड को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 'राजनीतिक स्थिरता के कालखंड' के रूप में जाना जाएगा: शाह

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में ‘Bharat@100: Paving The Way for Inclusive and Sustainable Global Growth’ विषय पर आधारित ASSOCHAM के वार्षिक सत्र 2023 में मुख्य…

मोदी जी ने देश को राजनीतिक स्थिरता दी, इस कालखंड को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 'राजनीतिक स्थिरता के कालखंड' के रूप में जाना जाएगा: शाह
मोदी जी ने देश को राजनीतिक स्थिरता दी, इस कालखंड को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में 'राजनीतिक स्थिरता के कालखंड' के रूप में जाना जाएगा: शाह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में ‘Bharat@100: Paving The Way for Inclusive and Sustainable Global Growth’ विषय पर आधारित ASSOCHAM के वार्षिक सत्र 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।



गृह मंत्री शाह ने कहा कि आज के भारत के राजनीतिक मानचित्र का एनालिसिस करें तो देखते हैं कि एक केन्द्र सरकार,28 राज्य सरकारें, 2 UT की सरकारें, 6 UT, लगभग ढाई लाख लोकल बॉडीज़, 30-31 लाख चुने हुए जनप्रतिनिधि,6 लाख 40 हज़ार गांव और उनकी पंचायतें, ज़िला पंचायतें, म्युनिसिपालिटी औरम्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मिलकर हमारे प्रशासनिक ढांचे का निर्माण करते हैं। 


उन्होंने कहा कि जब तक देश का प्रधानमंत्री Whole of Government Approach और Team India की कल्पना को ज़मीन पर नहीं उतारता है तो भारत का विकास संभव नहीं है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अलग-अलग विचारधाराओं से ऊपर उठकर और टीम इंडिया की कल्पना को चरितार्थ करते हुए पूरे देश को साथ लेकर चलने का निर्णय लिया है और यही कारण है कि उनके नेतृत्व में पिछले 9 सालों में सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में एकसमान प्रकार की ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि भारत ने 59 स्थानों पर जी-20 की बैठकें सभी राज्यों और यूटी में करके एक चेतना जागृत की है। 


उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार ने एकसाथ मिलकर चलने की अप्रोच ना अपनाई होती तो हम कभी भी कोरोना जैसी महामारी से लड़कर सफलता से बाहर नहीं निकल पाते। उन्होंने कहा कि दुनिया आज ये बात मानती है कि कोरोना का अगर किसी देश ने सबसे अच्छे तरीके से मुकाबला किया है तो मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने किया है। मोदी जी ने 9 सालों तक Whole of Government Approach और Team India की भावना के साथ देश का नेतृत्व किया है।


 अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार की सटीक और विचार-विमर्श के बाद बनाई गई नीतियों ने भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया है हमारी विचारधारा ने भारत को सुरक्षित बनाया है हमारी संवेदनशील योजनाओं ने भारत के विकास को सर्वस्पर्शीय और सर्वसमावेशी बनाया है और दुनिया को चकाचौध करने वाली उपलब्धियां हमने हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से वर्ष 2022 में कुल 8840 करोड़ डिजिटल ट्रांज़ेक्शन्स देश में हुए हैं जिसमें यूपीई की हिस्सेदारी 52 प्रतिशत है और इनका कुल मूल्य 126 लाख करोड़ रूपए है। भारत के 99 प्रतिशत गांवों में बिजली पहुंच चुकी है,भारतनेट से देश की 1.90 लाख पंचायतें जुड़ चुकी हैं और 6 लाख 998 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम पिछले 6 सालों में किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में ब्रॉडबैंड कनेक्शन 6.1 करोड़ थे वो सितंबर 2022 में बढ़कर 82 करोड़ हो गए हैं। 


उन्होंने कहा कि ये बताता है कि प्रधानमंत्री मोदी में देश का नेतृत्व करते हुए सभी संभावनाओं का दोहन करने का माद्दा, साहस और विज़न है जिससे देश तय किए हुए लक्ष्य तक पहुंच सकता है।



सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के सामने 2 लक्ष्य रखे हैं। पहला 2047 तक भारत एक पूर्ण विकसित राष्ट्र हो और दूसरा भारतीय अर्थव्यवस्था को 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाना और इन दोनों लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक मज़बूत नींव डालने का काम 9 सालों में मोदी जी ने किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में भारत का व्यापार वस्तुओं का कुल निर्यात 421 बिलियन डॉलर हुआ है, 83 बिलियन डॉलर का एफडीआई देश में आया है, 70 हज़ार से अधिक स्टार्ट-अप जिनमें से 116 यूनिकॉर्न हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक्सपेन्डीचर का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर किया है और 2022-23 के 10 महीनों का औसत जीएसटी कलेक्शन 1.49 लाख करोड़ रूपए रहा है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।