नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा गया है। अमित शाह को सहकारिता मंत्री बनाया गया है| अमित शाह अब गृह मंत्रालय के अलावा मिनिस्टर ऑफ को-ऑपरेशन का प्रभार भी संभालेंगे। यहां आपको बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार से एक दिन पहले यानी मंगलवार को सरकार ने एक नया मंत्रालय बनाया था। मनसुख मंडाविया देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए हैं|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे। अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे।
स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा। शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा, हरदीप सिंह पुरी को ये मंत्रालय मिला।
स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी और स्वच्छ भारत मिशन भी देखेंगी। पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय देखेंगे।अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।
अनुराग ठाकुर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ युवा मामलों का जिम्मा संभालेंगे। मनसुख मंडाविया स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे