नई दिल्ली : अमूल दूध खरीदना अब महंगा हो जाएगा| अमूल ने दूध के दाम 2 रुपए बढ़ाएं। कीमतें कल (1 मार्च, 2022) से लागू होंगी। ऐसे में दूध की बढ़ती कीमतों के साथ ही आम आदमी के बजट पर एक और झटका लगा है|
अमूल ब्रांड का संचालन करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने सोमवार को एक बयान में इसकी घोषणा की। AMUL दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी कल से पूरे देश में प्रभावी होगी।
’’एक लीटर दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और मुंबई क्षेत्रों में फुल क्रीम दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर होगी जबकि टोन्ड दूध का भाव अहमदाबाद में 48 रुपये और दिल्ली-एनसीआर, मुंबई एवं कोलकाता क्षेत्रों में 50 रुपये प्रति लीटर होगा।
इससे पहले जुलाई 2021 में दूध की कीमत बढ़ाई गई थी| कीमतों में इजाफा अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर लागू होगी इनमें टी-स्पेशल, सोना, ताजा, शक्ति के अलावा गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं।
बता दें कि देशभर में अमूल के 31 प्लांट्स हैं| इसमें 13 गुजरात में ही हैं| इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में 4 प्लांट्स, उत्तर प्रदेश में दो, महाराष्ट्र में 4, राजस्थान में तीन प्लांट्स हैं| इसके अलावा छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, झारखंड, और जम्मू व कश्मीर में एक-एक प्लांट हैं|