गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनावों के लिए आखिरी चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए आज 40 सीटों पर वोटिंग हुई। असम में आखिरी चरण के मतदान में शाम 7 बजे तक 82.29% मतदान हुआ|
तीसरे चरण में नेडा के संयोजक और राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित 337 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में सील हो जाएगा। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के 3 सहित 12 जिलों की इन सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण के दौरान असम के चुनावी मैदान में 25 महिला प्रत्याशी भी हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने बताया,''केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम और पश्चिम बंगाल में चरण तीन विधानसभाओं के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 475 विधानसभा क्षेत्रों में 1.5 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ|
असम की कुल 116 सीटों में से पहले और दूसरे चरण में क्रमश: 47 व 39 सीटों पर वोट पड़ चुके हैं। जिन 40 सीटों पर मंगलवार को वोट पड़ेंगे वे पश्चिमी असम व अन्य क्षेत्रों में हैं। वर्ष 2016 में भाजपा व असम गण परिषद (एजीपी) को इन 40 सीटों में से 15 पर जीत हासिल हुई थी। तब अलग-अलग चुनाव लड़े कांग्रेस, बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और एआईयूडीएफ को 25 सीट मिली थी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
Assam Election 2021
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 7:11 बजे तक असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुदुचेरी में 78.13%, तमिलनाडु 65.11% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
असम में शाम चार बजे तक 68.31% वोटिंग
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम में शाम चार बजे तक 68.31% वोटिंग हुई है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
विधानसभा चुनाव में दोपहर 2:02 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 53.23% केरल- 47.39% पुडुचेरी- 53.35% तमिलनाडु- 40.93% पश्चिम बंगाल-53.89%
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, गैरजिम्मेदार चुनाव आयोग व सत्ताधारी दल की नकारात्मक राजनीति के दौर में असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।' असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
विधानसभा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 33.18% केरल- 31.62% पुडुचेरी- 35.71% तमिलनाडु- 22.92% पश्चिम बंगाल-34.71%
असम के मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुवाहाटी में मतदान किया। भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस चरण में 40 सीटें हैं, हम उनमें से 22 पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं। संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। इस चुनाव में हम अधिक सीट जीतेंगे। पिछली बार हमने 84 सीटें जीती थीं, हम इस बार कम से कम 90 सीटों की उम्मीद कर रहे हैं।
चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 12.83% केरल- 15.33% पुडुचेरी- 15.63% तमिलनाडु- 7.36% पश्चिम बंगाल-14.62%
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच म??गलवार को चुनाव आयोग के गैरजिम्मेदार होने और भाजपा पर नकारात्मक राजनीतिक करने का आरोप लगाया।
तीसरे चरण में जलुकबारी विधानसभा सीट पर हर किसी की नजर बनी हुई है।हिमंत बिस्वा सरमा कांग्रेस से 2001 से 2015 तक असम में जलुकबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे हैं और मई 2016 से भारतीय जनता पार्टी से विधायक रहे| इस सीट से सोनोवाल सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व सरमा किस्मत आजमा रहे हैं। वह 2001 से लगातार इस सीट पर जीत हासिल कर रहे हैं। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास पटाचारुची विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।
2016 के विधानसभा चुनाव के दौरान इन 40 सीटों पर कांग्रेस का वोट शेयर 27 फीसदी से ज्यादा था, जो भाजपा के वोट शेयर से करीब 7 फीसदी ज्यादा था, लेकिन 2011 के मुकाबले इसमें करीब 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी। बता दें कि इन 40 सीटों पर वर्तमान 29 विधायक भी किस्मत आजमा रहे हैं।
तीसरे चरण में कुल 357 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें महज 25 महिलाएं हैं। इन 40 सीटों से वर्तमान में महज तीन महिला विधायक हैं, जबकि 2006 और 2011 विधानसभा में यह संख्या महज दो थी। अहम बात यह है कि प्रमिला रानी ब्रह्मा मुख्य महिला उम्मीदवार हैं। वह कोकराझार पूर्व सीट से लगातार छह बार से चुनाव जीत रही हैं।
असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए आज 40 सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण में नेडा के संयोजक और राज्य के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित 337 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में सील हो जाएगा। बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के 3 सहित 12 जिलों की इन सीटों पर वोटिंग होगी। तीसरे चरण के दौरान असम के चुनावी मैदान में 25 महिला प्रत्याशी भी हैं।