चेन्नई: तमिलनाडु में पहले और आखिरी चरण के लिए चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| तमिलनाडु में पहले और आखिरी चरण के लिए शाम 7 बजे तक 80.43% मतदान हुआ| राज्य की 234 सीटों के लिए 3,998 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में 6 करोड़ 28 लाख वोटर्स उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगे।
भारत निर्वाचन आयोग ने बताया,''केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम और पश्चिम बंगाल में चरण तीन विधानसभाओं के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 475 विधानसभा क्षेत्रों में 1.5 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ|
तमिलनाडु में भाजपा और एआईएडीएमके ने गठबंधन किया है। एआईएडीएमके 179 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा के 20 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। उधर, कांग्रेस और डीएमके मिलकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। डीएमके 173 तो कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी सीटों पर दोनों ही गठबंधन के सहयोगी दलों के उम्मीदवार उतरे हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
Tamil Nadu Election 2021
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 7:11 बजे तक असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुदुचेरी में 78.13%, तमिलनाडु 65.11% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई में किया मतदान: कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर अपना वोट डाल दिया है।
विधानसभा चुनाव में दोपहर 2:02 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 53.23% केरल- 47.39% पुडुचेरी- 53.35% तमिलनाडु- 40.93% पश्चिम बंगाल-53.89%
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
-विधानसभा चुनाव में दोपहर 01 बजे तक का मतदान प्रतिशत— Assam 53.23%, Kerala 47.28%, Puducherry 53.76%, Tamil Nadu 39.00% and West Bengal 53.89%
-विधानसभा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 33.18% केरल- 31.62% पुडुचेरी- 35.71% तमिलनाडु- 22.92% पश्चिम बंगाल-34.71%
- डीएमके के सांसद तिरुचि सिवा ने तिरुचिरापल्ली में मतदान किया। एमडीएमके चीफ वाइको ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदान किया।
तमिलनाडु: भाजपा उम्मीदवार खुशबू सुंदर ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वे थाउजेंड लाइट्स विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं
तमिलनाडु: मुख्यमंत्री एडाप्पडी के.पलानीस्वामी ने एडापदी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
-तमिलनाडु की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन ने चेन्नई में मतदान किया
पत्नी शालिनी संग वोट डालने पहुंचे एक्टर अजीत: अभिनेता अजीत अपनी पत्नी शालिनी के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने थिरुवनमयूर में मौजूद पोलिंग बूथ में मतदान किया।
-अभिनेता विजय ने मतदान किया। वह साइकिल चलाकर अपना वोट डालने के लिए चेन्नई के वेल्स इंटरनेशनल प्री स्कूल पहुंचे।
चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 12.83% केरल- 15.33% पुडुचेरी- 15.63% तमिलनाडु- 7.36% पश्चिम बंगाल-14.62%
डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने मतदान किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मतदान करने की अपील की। बता दें कि उदयनिधि चेपॉक विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
तमिलनाडु: राज्य के मंत्री सेल्लूर राजू ने मदुरै में मतदान किया। उपमुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने पेरियाकुलम के एक मतदान केंद्र में मतदान किया|
तमिलनाडु: डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन और बेटे उदयनिधि स्टालिन के साथ चेन्नई के एसआईटी कॉलेज में मतदान किया
तमिलनाडु: मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन ने चेन्नई में मतदान किया।
रजनीकांत ने किया मतदान: तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने चेन्नई में थाउजेंट लाइट्स विधानसभा क्षेत्र के स्टेला मैरिस इलाके में स्थित पोलिंग बूथ में वोट डाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं और खासकर युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की
-तमिलनाडु: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कंदनूर में विधानसभा चुनाव में मतदान किया।
-मतदान शुरू: 234 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। यहां कुल 3998 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
तमिलनाडु में पहले और आखिरी चरण के लिए आज सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई। राज्य की 234 सीटों के लिए 3,998 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में 6 करोड़ 28 लाख वोटर्स उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगे। चुनाव में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, एएमएमके संस्थापक टीटीवी दिनाकरण, अभिनेता एवं मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन, नाम तमीझार काच्ची के नेता सीमान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरूगन समेत 3,998 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
तमिलनाडु में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। राज्य में कुल 6.28 करोड़ मतदाता है, जिनमें 3,19,39,112 महिलाएं, 3,09,23,651 पुरुष और 7,192 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वे कुल 3,998 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। उप-मुख्यमंत्री ओ पनीरसेलवम, जिन्होंने आक्रामक तरीके से प्रचार किया था, एक बार फिर गृह जिले थेनी के बोदीनयाकनूर सीट से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट पर उन्होंने वर्ष 2011 और 2016 में भी जीत दर्ज की थी।
यह चुनाव तय करेगा कि क्या सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी होगी या फिर एक दशक बाद द्रमुक सत्ता में लौटेगी| अपनी आखिरी अपील में पलानीस्वामी ने ‘अम्मा शसन’ की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए वोट मांगा| उनकी पार्टी भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है| द्रमुक नेता स्टालिन ने मतदाताओं से पार्टी नीत सेकुलर प्रोग्रेसिव एलायंस के लिए एक मौका मांगा| द्रमुक 2011 से विपक्ष में है|