कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 31 सीटों पर मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के मतदान में शाम 7:11 बजे तक 77.68% मतदान हुआ|
भारत निर्वाचन आयोग ने बताया,''केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम और पश्चिम बंगाल में चरण तीन विधानसभाओं के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 475 विधानसभा क्षेत्रों में 1.5 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ|
आरामबाग सीट से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल खान ने भाजपा पर हमले का आरोप लगाया है। सुजाता ने कहा कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है। टीएमसी उम्मीदवार का कहना है कि मास्क में कुछ लोग आए, जिन्होंने उनपर हमला किया। सुजाता ने बताया, ''मुझे गालियां दी गईं। मेरी गाड़ी पर पत्थर और ईंट से मारा गया। उनका मकसद मुझे मारना था।''
इससे पहले सुजाता ने कहा कि बीती रात भाजपा के गुंडों ने महिला मतदाताओं को धमकाया और प्रताड़ित किया। वहीं, सुजाता ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या 45 पर लोगों ने टीएमसी के लिए मतदान किया लेकिन वोट भाजपा में जा रहा है। इसके अलावा अरांडी में हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। केंद्रीय बल भी तटस्थ नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।
टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने अरांडी-आई बूथ संख्या-263 (महालापारा) में टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल) पर हमला किया। हमले में सुजाता के सुरक्षा अधिकारी को सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत गंभीर है। इस दौरान सीआरपीएफ के जवान मूकदर्शक बने हुए थे। वहीं, ओ ब्रायन ने आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भाजपा के गुंडों को पकड़ने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी भ्रष्ट आचरण न हो, हमारे कार्यकर्ताओं/सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से आयोजित किए जाएं, यह सुनिश्चित करें।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं से कहा- मतदान करिए, भारत को आप से उम्मीद है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें, क्योंकि देश को उनसे उम्मीदें हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज अपना वोड डालिए। भारत आपसे उम्मीद कर रहा है।’’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘आज असम में अंतिम चरण का चुनाव है। मेरी सभी मतदाता बहनों-भाइयों से अपील है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। मुझे पूरा विश्वास है असम की जनता आज प्रगति व उन्नति की गारंटी का रास्ता चुनेगी।’’ गौरतलब है कि असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 7:11 बजे तक असम में 82.29%, केरल में 70.04%, पुदुचेरी में 78.13%, तमिलनाडु 65.11% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
विभिन्न राज्यों में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में शाम 5:34 बजे तक असम में 78.94%, केरल में 69.95%, पुदुचेरी में 77.90%, तमिलनाडु 63.47% और पश्चिम बंगाल में 77.68% मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगाल: हुगली के आरामबाग क्षेत्र में TMC उम्मीदवार सुजाता मंडल की कार पर कथित तौर पर हमला किया गया। उन्होंने बताया, ''मुझे गालियां दी गईं। मेरी गाड़ी पर पत्थर और ईंट से मारा गया। उनका मकसद मुझे मारना था।''
बंगाल में सारे चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में होते हैं इसलिए पिछले पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी 20,000 सीटों से जीती थी। यहां चुनाव का मतलब हिंसा होती है जो दर्शाता है कि बंगाल में कानून की स्थिति खराब होती जा रही है: TMC नेता के घर EVM मिलने पर अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस
विधानसभा चुनाव में दोपहर 2:02 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 53.23% केरल- 47.39% पुडुचेरी- 53.35% तमिलनाडु- 40.93% पश्चिम बंगाल-53.89%
भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं- ममता बनर्जी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरामबाग से तृणमूल प्रत्याशी सुजाता मंडल का पीछा किया, मतदान केंद्र के पास उनके सिर पर हमला किया। दीदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं।
-टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा के गुंडों ने अरांडी-आई बूथ संख्या-263 (महालापारा) में टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल) पर हमला किया। सीआरपीएफ के जवान मूकदर्शक बने हुए थे। वहीं, ओ ब्रायन ने आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने भाजपा के गुंडों को पकड़ने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि कोई भी भ्रष्ट आचरण न हो, हमारे कार्यकर्ताओं/सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से आयोजित किए जाएं, यह सुनिश्चित करें।
भाजपा के गुंडों ने ईंटों से किया हमला- सुजाता मंडल
आरामबाग में टीएमसी की उम्मीदवार सुजाता मंडल पर हमला हुआ है। टीएमसी का आरोप है कि उनपर ईंटों से हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि मास्क में कुछ लोग आए, जिन्होंने उनपर हमला किया। सुजाता ने कहा कि भाजपा के गुंडों ने बीती रात महिला मतदाताओं को धमकाया और प्रताड़ित किया।
2 मई को बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां भी विकास का अभियान और तेज़ किया जाएगा। बीते दो चरणों के मतदान में दीदी का जाना तय हो चुका है। बंगाल में बीजेपी की ऐसी लहर चल रही है जिसने दीदी के गुंडों, दीदी के भय को किनारे लगा दिया है: कूच बिहार में PM Modi
दीदी सवाल पूछ रही हैं कि क्या BJP भगवान है जो उसे पता चल गया है कि पहले दो चरण में बीजेपी को बड़ी जीत मिल रही है। चुनाव में कौन हार रहा है और कौन जीत रहा है ये पता करने के लिए भगवान को कष्ट देने की जरूरत नहीं है। जनता जनार्दन का चेहरा देखकर पता चलता है कि हवा का रुख क्या है: PM Modi
-विधानसभा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 33.18% केरल- 31.62% पुडुचेरी- 35.71% तमिलनाडु- 22.92% पश्चिम बंगाल-34.71%
पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
टीएमसी का वोट भाजपा में जा रहा है- सुजाता मंडल
आरमबाग से टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मंडल खान ने कहा कि कई स्थानों पर स्थिति ठीक है। मगर स्थिति वहां ठीक नहीं है, जहां हम मजबूत हैं। बूथ संख्या 45 पर लोगों ने टीएमसी के लिए मतदान किया लेकिन वोट भाजपा में जा रहा है। अरांडी-ii में हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया। केंद्रीय बल भी तटस्थ नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।
उलुबेरिया में TMC नेता गौतम घोष के घर से 4 EVM और 4 वीवीपैट मशीन जब्त हुए हैं। ये मशीन इलेक्शन ड्यूटी पर रखी कार से आए थे। आज वहां चुनाव है इसलिए चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई कर उस मशीन को उपयोग न करने को कहा है, संबंधित अधिकारी को सस्पेंड किया है| इसमें जांच होने की आवश्यकता है इसलिए हमारी चुनाव आयोग से मांग है कि वो खुद इसकी जांच करे और कड़ी कार्रवाई करे क्योंकि ये चुनाव प्रक्रिया के साथ एक तरह से धांधली है: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर
चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत— असम- 12.83% केरल- 15.33% पुडुचेरी- 15.63% तमिलनाडु- 7.36% पश्चिम बंगाल-14.62%
पश्चिम बंगाल: उलुबेरिया में तृणमूल कांग्रेस के नेता के घर ईवीएम और वीवीपैट मिलीं। सेक्टर अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यह आरक्षित ईवीएम थी जिसे चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी: चुनाव आयोग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदाताओं और खासकर युवा मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की
सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार डायमंड हार्बर सीट से मैदान में
सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार डायमंड हार्बर सीट से मैदान में हैं। 8,840 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इस चरण के लिए सुरक्षा बलों की 832 कंपनियां तैनात की गई हैं। दक्षिण 24 परगना में 307, हुगली में 167 और हावड़ा में 144 कंपनी तैनात की गई हैं।
हुगली जिले में अंतर्गत आने वाली इस विधानसभा पर भाजपा की लॉकेट चटर्जी सांसद हैं। हालांकि, धनेखली विधानसभा सीट पर टीएमसी की असिमा पात्रा विधायक हैं और राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। उनका सीधा मुकाबला भाजपा के तुषार मजूमदार और कांग्रेस के अनिर्बान साहा से है।
भाजपा के सभी आरोप झूठे- टीएमसी विधायक
टीएमसी विधायक शौकत मोला ने कहा है कि भाजपा के सभी आरोप झूठे हैं। जब कोई पार्टी कमजोर होती है, तो वह बेबुनियाद बयान देती है। ये लोग गुंडागर्दी करते हैं और पैसे देकर लोगों को बाहर से लाते हैं। वे जो भी कहते हैं वह झूठ है। दक्षिण 24 परगना में मतदाता टीएमसी और ममता बनर्जी के साथ हैं।
सुबह नौ बजे तक 4.88% वोटिंग
बंगाल में सुबह नौ बजे तक 4.88 फीसदी मतदान हुआ।
टीएमसी के गुंडे लोगों को वोट देने से मना कर रहे हैं- भाजपा उम्मीदवार दीपक हलदर-
दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर से भाजपा उम्मीदवार दीपक हलदर ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे बूथ संख्या 180, 143 (दगिरा बडुलडंगा) पर लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से शिकायत की है।
हुगली जिले की तारकेश्वर सीट पर सबकी निगाहें
तीसरे चरण के चुनाव में सबकी निगाहें हुगली जिले की तारकेश्वर सीट पर टिकी हैं। यहां से भाजपा ने स्वपन दासगुप्ता को टिकट दिया है। वे पूर्व राज्यसभा सांसद, पत्रकार और पद्म भूषण अवॉर्डी हैं। टीएमसी ने रामेंदु सिंघा रॉय को यहां से टिकट दिया है।
पश्चिम बंगाल में तीसरे फेज के लिए 31 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में 205 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 13 महिलाएं हैं। ये सीटें 3 जिलों हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना में हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और इसके लिए केंद्रीय बलों की 618 कंपनियों को 10871 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। चुनाव आयोग ने सारे मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ के रूप में पहचान की है। केंद्रीय बलों की मदद के लिए राज्य पुलिस बलों को भी रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा।