मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

असम में CAA लागू नहीं होगा: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला

तिनसुकिया:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को असम में भाजपा पर जमकर हमला बोला| असम के तिनसुकिया में कांग्रेस नेता ने कहा कि,''मैं नरेंद्र मोदी जैसा नहीं हूं, मुझे झूठ बोलने की आदत नह…

असम में CAA लागू नहीं होगा: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला
असम में CAA लागू नहीं होगा: राहुल गांधी का भाजपा पर हमला | फ़ोटो: TVL News

तिनसुकिया:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को असम में भाजपा पर जमकर हमला बोला| असम के तिनसुकिया में कांग्रेस नेता ने कहा कि,''मैं नरेंद्र मोदी जैसा नहीं हूं, मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं है। चाय बगानों में काम करने वालों से कह रहा हूं कि कांग्रेस की यहां सरकार आएगी तो 6 घंटे के अंदर आपका प्रतिदिन वेतन 365 रुपये हो जाएगा.... ये भाजपा वाले कितना भी नाच-गाना कर लें CAA यहां नहीं आएगा| राहुल गांधी ने कहा कि,''हम गारंटी देते हैं कि CAA को लागू नहीं होने देंगे। असम में 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे। 200 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। हम हर गृहणी को 2,000 रुपये देंगे। हमने अपना घोषणापत्र असम की जनता से बात करके बनाया है, बंद कमरों में नहीं बनाया है|



जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ,''जय आई असोम ! जितेन्द्र सिंह जी, प्रद्युत बोरदोलोई जी, जीवन कुर्मी जी, जयंत कलिता जी, दुर्गा भूमिज जी, हमारी कैंडिडेट, जेतिया जी, हीरा देवी जी, भाईयों और बहनों, कांग्रेस के हमारे सब कार्यकर्तागण, प्रेस के हमारे मित्रों, आप सबका यहाँ बहत-बहत स्वागत, नमस्कार।



राहुल गांधी ने कहा कि,''कुछ साल पहले दिल्ली में और असम में बीजेपी की सरकारें आईं। आज मेरी कॉलेज स्टूडेंट्स से बात हो रही थी और उन्होंने मुझसे दो-तीन सवाल पूछे। उन्होंने मुझसे पूछा कि देश में आजकल रोजगार क्यों नहीं पैदा हो रहा है? आप किसी भी कोने में चले जाइए, किसी भी प्रदेश में चले जाइए और आपको पता लगेगा कि हिंदुस्तान अपने युवाओं के लिए रोजगार नहीं पैदा कर पा रहा है, ये सच्चाई है। ये असम की सच्चाई है, ये हिंदुस्तान की भी सच्चाई है।




राहुल गांधी ने कहा कि,'''प्रधानमंत्री ने बड़े-बड़े भाषण दिए हैं, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, अलग-अलग नारे दिए हैं, मगर रोजगार हिंदुस्तान में आजकल नहीं है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। स्टूडेंट्स ने मुझसे ये पूछा। मैंने उनको कहा, देखिए, रोजगार देश में कौन पैदा करता है? देश के सबसे बड़े 2-3 उद्योगपति नहीं करते हैं। रोजगार स्मॉल और मीडियम बिजनेस वाले पैदा करते हैं, रोजगार टी गार्डन्स में पैदा होता है, दुकानदार करते हैं। 




राहुल गांधी ने कहा कि,'''अगर आप देखें, तो पिछले 5-6 सालों में इन पर असम की सरकार और दिल्ली की सरकार ने आक्रमण किया है। आपको याद होगा, 8 बजे रात को बिना किसी से पूछे देश के प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की, याद है आपको? भूल गए? भूल गए? (जनता ने कहा- नहीं) हिंदुस्तान का कोई व्यक्ति नहीं भूल सकता। कोई भी गरीब व्यक्ति नहीं भूल सकता कि पूरे देश को प्रधानमंत्री ने 8 बजे रात को बोला कि 500 रुपए का, 1,000 रुपए का नोट मैं रद्द कर रहा हूँ। सारे के सारे छोटे- मिडिल साइज बिजनेसज नष्ट हो गए, खत्म हो गए। उस एक कदम से नरेन्द्र मोदी जी ने लाखों लोगों को बेरोजगार किया। 




देश को चोट मारी, आपसे झूठ बोला कि कालेधन के खिलाफ लड़ाई है। स्टेज से झूठ बोला। क्या काला धन मिट गया? खत्म हो गया कालाधन? नहीं। नोटबंदी के पीछे लक्ष्य था, गरीबों की जेब से पैसा निकालकर हिंदुस्तान के सबसे अमीर 2-3 लोगों की जेब मे डालना।
उसके बाद, वहाँ नहीं रुके, उसके बाद, जीएसटी। जिसको मैंने गब्बर सिंह टैक्स कहा है। गब्बर सिंह टैक्स, पांच अलग-अलग टैक्स, 28 प्रतिशत टैक्स। किसके ऊपर टैक्स?- हिंदुस्तान की गरीब जनता पर, किसानों पर, मजदूरों पर, छोटे दुकानदारों पर, स्मॉल- मीडियम बिजनेस वालों पर। जो नोटबंदी से बच गए, वो जीएसटी में डूब गए और आज हालत ये है कि देश युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रहा है, ये सच्चाई है हिंदुस्तान की। न कोई नई फैक्ट्री खुलती है, न किसी युवा को रोजगार मिलता है। 




प्रधानमंत्री भाषण देते जाते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की जो रीढ?? की हड्डी थी, रोजगार देने वाली, जो रीढ़ की हड्डी थी, उसको तोड़ दिया। किसके लिए तोड़ा? हिंदुस्तान के 4-5 सबसे बड़े उद्योगपतियों के लिए!



अब नए कानून लाए हैं, कृषि के तीन कानून। पहले कानून का लक्ष्य है - मंडियों को बंद करो। दूसरे कानून का लक्ष्य- जमाखोरी चालू करो। तीसरे कानून का लक्ष्य- अगर कोई किसान सही दाम के लिए कोर्ट में जाना चाहे, तो उसको कोर्ट मे जाने से मनाही है, इसीलिए लाखों किसान दिल्ली के बाहर बैठे हुए हैं। नरेन्द्र मोदी जी क्या कहते हैं, नरेन्द्र मोदी जी और उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि ये लोग आतंकवादी हैं। हिंदुस्तान के किसान को वो आतंकवादी कहते हैं। किसान क्या कह रहा है, किसान सिर्फ ये कह रहा है कि जो हमारा है, आप हमसे नहीं छीन सकते हो, हम आपको छीनने नहीं देंगे। 



हिंदुस्तान की पूरी कृषि के बिजनेस को वो 2-3 उद्योगपतियों के हवाले करना चाहते हैं, ये हालत है देश की। यहाँ आए, असम आते हैं, आपसे वायदे कर जाते हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने वायदा किया था कि टी गार्डन के वर्कर्स को वो उनका वेज बढ़ाकर देंगे। आजकल आपको कितना पैसा मिलता है? कितना मिलता है पैसा? कितना? (जनता ने कहा-167 रुपए) 167- सही! बीजेपी के लोगों ने आपसे क्या ङ्केवायदा किया था? (जनता ने कहा- 361 रुपए) कितना- 351अच्छा, यहाँ पर कोई एक व्यक्ति है, जिसको 351 रुपए मिल रहा हो, एक भी नहीं मिलेगा आपको।




राहुल गांधी ने कहा कि,'''छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर, अभी भाषण दिए हैं, छत्तीसगढ़ के चुनाव से पहले ऐसे ही भाषण में मैंने कहा था कि छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्जा माफ होगा। बीजेपी वालों ने कहा-पैसा नहीं है। मैंने कहा, हम पैसा निकालकर दिखा देंगे, पैसे कि कोई कमी नहीं है। मैं आपको बता रहा हूँ और आप इस बात को चैक कर लीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के 6 घंटे के अंदर छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्जा माफ कांग्रेस पार्टी ने कर दिया था।





मैं यहाँ आपका टाइम जाया करने नहीं आया हूं। मैं आपसे दो-तीन चीजें कहने आया हूं। मैं नरेन्द्र मोदी जैसा नहीं हूं। मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं है। मैं आपको सिर्फ ये बता रहा हूं और टी गार्डन के जो हमारे वर्कर हैं, उनसे कह रहा हूं, इसको आप अच्छी तरह सुनिए - कांग्रेस पार्टी की यहाँ सरकार आएगी, तो 6 घंटे के अंदर आपका 351 नहीं, आपका 365 रुपए दैनिक हो जाएगा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, कौन क्या कहे, दुनिया के इकॉनोमिस्ट कह दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं आपको बता रहा हूं कि 365 रुपए गारंटी देकर आपको आ रहा है। सीधी बात।




हमने मनरेगा दिया। बीजेपी के लोगों ने कहा पैसा जाया हो रहा है। हमने भोजन का अधिकार दिया, बीजेपी के लोगों ने कहा - पैसा जाया हो रहा है। हमने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए कर्जा माफ किया, बीजेपी के लोग कहते थे, पैसा जाया हो रहा है। जब भी हम गरीबों की मदद करते हैं, कमजोर लोगों की मदद करते हैं, बीजेपी के लोग कहते हैं, पैसा जाया हो रहा है और जब गुवाहाटी के एयरपोर्ट को वो अपने मित्र को बेच देते हैं, तो फिर वो कहते हैं, पैसे का सही इस्तेमाल हो रहा है। मतलब उनके दिमाग में पैसा सिर्फ अमीरों के हाथ में होना चाहिए। पैसा गरीबों के हाथ में नहीं जाना चाहिए।



राहुल गांधी ने कहा कि,'इस चुनाव में हमने आपको 5 गारंटी दी हैं। पहली गारंटी मैंने आपको सुना दी - 351 नहीं, 365, ये पहली गारंटी है। दूसरी गारंटी ये है कि ये बीजेपी वाले कितना भी नाच-गाना कर लें, सीएए यहाँ नहीं आएगा। इसको हमने पूरे देश में रोक रखा है। दूसरी गारंटी है कि ये यहाँ नहीं आएगा, चाहे ये कुछ भी कर लें। तीसरी गारंटी- 200 यूनिट बिजली के हर परिवार को फ्री में। चौथी गारंटी - 2,000 रुपए महीने के हर हाउस वाइफ को गारंटी करके। 




राहुल गांधी ने कहा कि,''पांचवी और सबसे जरुरी गारंटी कि एक बार फिर असम में हम युवाओं को रोजगार देने का काम शुरु करेंगे।  'मैं आपको समझा देता हूं कैसे - सबसे पहले बहुत सारे, सरकार में बहुत सारी पोजिशन वेकेंट पड़ी हुई हैं। हमारा पहला काम सरकार में इन पोजिशंस को भरने का होगा। दूसरा काम, हमारी यूपीए की सरकार थी, तो हमने पूरे नॉर्थ ईस्ट को इंसेंटिव दिए थे, स्पेशल प्लान था। चाय की इंडस्ट्री के लिए स्पेशल इंसेंटिव थे। बाकी इंडस्ट्री के लिए, बिजनेस के लिए हम इंसेंटिव देते थे, टैक्स कम करवाते थे, मदद करते थे। क्यों ? क्योंकि हम चाहते थे कि युवा नए बिनजेस चालू करे।




नरेन्द्र मोदी जी इंटरप्रिन्योरशिप की बात करते हैं। मुझे आप ये बताइए कि कितने नए बिजनेस हिंदुस्तान में खोले, कितने युवाओं को उन्होंने रोजगार दिया? हम आपको यहाँ गारंटी करके कह रहे हैं कि 5 लाख युवाओं को हम रोजगार देकर दिखा देंगे। ये आसान काम नहीं है, मगर हम ये काम आपके लिए करके दिखा देंगे।




अंत में मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये मामूली चुनाव नहीं है। बीजेपी असम की हिस्ट्री पर, असमी भाषा पर, असम के इतिहास पर आक्रमण कर रही है। ये कहते हैं कि एक सोच होनी चाहिए, एक भाषा होनी चाहिए। इस देश में अलग-अलग सोच है। अलग-अलग इतिहास रहा है। अलग-अलग कल्चर हैं। अलग-अलग हिस्ट्री हैं। हम इन सबकी रक्षा करते हैं। बीजेपी क्या चाहती है- बीजेपी चाहती है कि असम को नागपुर से चलाया जाए। बीजेपी चाहती है कि बाहर के लोग आएं और जैसे ही इन्होंने आपका एयरपोर्ट लिया, वैसे ही जो आपका है, वो लोग उठाकर ले जाएं। हम असम को असम से चलवाना चाहते हैं। हमारा जो चीफ मिनिस्टर होगा, वो असम की जनता की बात सुनकर काम करेगा। उसका नागपुर से कुछ लेना-देना नहीं होगा। ये फर्क है।



तो ये चुनाव आपकी संस्कृति को बचाने का, आपकी हिस्ट्री को बचाने का चुनाव है, आपकी भाषा को बचाने का चुनाव है, ये इस चुनाव की सच्चाई है और इसलिए असम की जनता इस चुनाव में महाजोत को जिता कर ही दिखाएगी और बड़ी बहुमत से जीतेंगे। मैं आपको दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। शाम का समय है, आप दूर-दूर से आए हैं, आपने मेरी बात इतने प्यार से सुनी। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जय हिंद।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।