नई दिल्ली: पांचों राज्यों- छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2023) की तारीखों का ऐलान हो गया है| पांचों राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर तक विधानसभा चुनाव होंगे| सभी चुनावी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को होगी|
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा की।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में होगा। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा।राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा और मिजोरम में विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होगा। सभी चुनावी राज्यों की मतगणना 3 दिसंबर को होगी|
| राज्य | मतदान की तारीख |
| मिजोरम | 7 नवंबर |
| छत्तीसगढ़ | 7 नवंबर, 17 नवंबर |
| मध्यप्रदेश | 17 नवंबर |
| राजस्थान | 23 नवंबर |
| तेलंगाना | 30 नवंबर |
| नतीजे | 3 दिसंबर |
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम के आगामी विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "... PwD के कुल मतदाताओं की संख्या 17.34 लाख है, अगर वे मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकते हैं तो उन्हें उनके घर से भी मतदान करने की सुविधा मिलेगी..."
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "...17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक पूरे देश में किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी परिवर्धन, विलोपन और संशोधन कराना है तो उसका स्वागत है, वे ऐसा करा सकते हैं..."
राजीव कुमार ने बताया, "मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं... इस समय मिजोरम में 8.52 लाख, छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.2 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। इन सभी को मिलाया जाए तो कुल 8.2 करोड़ पुरूष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं..."