मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बाराबंकी रेप और मर्डर:यूपी सरकार एक बार फिर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय आरोपियों को बचाने में लगी, राहुल गांधी ने पूछा-..और कितने हाथरस?

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ की आपराधिक मामले कम होने का नहीं ले रहे हैं| यूपी के बाराबंकी जिलें में धान के खेत में एक 15 वर्षीय लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी…

बाराबंकी रेप और मर्डर:यूपी सरकार एक बार फिर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय आरोपियों को बचाने में लगी, राहुल गांधी ने पूछा-..और कितने हाथरस?
बाराबंकी रेप और मर्डर:यूपी सरकार एक बार फिर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय आरोपियों को बचाने में लगी, राहुल गांधी ने पूछा-..और कितने हाथरस? | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ की आपराधिक मामले कम होने का नहीं ले रहे हैं| यूपी के बाराबंकी जिलें में धान के खेत में एक 15 वर्षीय लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी| जिलें में एक नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी,'' पोस्टमोर्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई है|



इस मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला और सवाल उठाएं| राहुल गांधी ने कहा कि यूपी सरकार एक बार फिर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय तथ्य दबाकर आरोपियों को बचाने में लगी है।,''उन्होंने पूछा,''और कितनी बच्चियाँ? और कितने हाथरस?



दरअसल,''बुधवार रात बाराबंकी जिलें में 15 वर्षीय लड़की की लाश संदिग्ध हालत में मिली थी| पोस्टमोर्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हुई है कि, रेप के बाद हत्या कर दी गई थी| बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले पुलिस ने युवती का अंतिम संस्कार करवा दिया था|



जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम खेत में धान काटने गई एक दलित किशोरी को बदमाशों ने उसके साथ दरिंदगी की और फिर नृशंस हत्या कर दी| परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरुआत में मामले को दबाने में लगी रही| लेकिन गुरुवार देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई| इस मामले में एक बात और सामने आई है कि माता-पिता जहां पीड़िता को नाबालिग बता रहे हैं तो वहीं पुलिस युवती को बालिग बता रही है|




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर के हवाले से ट्वीट किया,'' दुष्कर्म रोकने में नाकाम यूपी सरकार एक बार फिर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय तथ्य दबाकर आरोपियों को बचाने में लगी है। और कितनी बच्चियाँ? और कितने हाथरस?



कांग्रेस नेता अल्का लाम्बा ने कहा कि,''हाथरस,बलरामपुर,कानपुर,बाराबंकी - सब की एक ही कहनी - दलित नाबालिग बेटियों के सामुहिक बलात्कार के बाद हत्या, दो मामलों में तो पीड़िता का शव परिवार की सहमति के बिना जबरन जला डाला. अब तो यक़ीन हो चला है कि UP में दलित बेटियों को सरकारी_साज़िश के तहत जानकर निशाना बनाया जा रहा है.





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।