मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद' कांग्रेस समेत कई दलों ने दिया समर्थन

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का रविवार को 11वां दिन है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन बढ़ता जा रहा है| सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचव…

किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद' कांग्रेस समेत कई दलों ने दिया समर्थन
किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद' कांग्रेस समेत कई दलों ने दिया समर्थन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का रविवार को 11वां दिन है। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन बढ़ता जा रहा है| सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही, जहां किसान संगठनों के नेता नये कृषि कानूनों को वापस लिये जाने की मांग पर अड़े रहे हालांकि, किसानों ने बातचीत से पहले ही 8 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा कर दी थी|अब किसानों के भारत बंद को कांग्रेस और बाकी कई पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है|




कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति के बाद आम आदमी पार्टी ने भी बंद के पूर्ण समर्थन का एलान कर दिया है। उधर, हरियाणा मूल के बॉक्सर विजेंदर कुमार ने भी कृषि कानून वापस नहीं लिए जाने पर अपना 'खेल रत्न' अवॉर्ड वापस करने की चेतावनी दी है। ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले बुलाए गए भारत बंद में देशभर के 400 से ज्‍यादा किसान संगठन शामिल हैं|




तीन नए कृषि कानूनों (Farm Law) के खिलाफ किसानों के आंदोलन को अब देशव्यापी आंदोलन बनाने की तैयारी है| देशभर के किसान संगठनों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है| इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं| कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है|कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है|




कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है| हम अपने पार्टी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करेंगे|यह किसानों को राहुल गांधी के समर्थन को मजबूत करने वाला कदम होगा| हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल हो|




भारतीय पर्यटक परिवहन संघ (ITTA) और दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 8 दिसंबर को दिल्ली में किसानों के समर्थन में एकजुटता के साथ हड़ताल का आह्वान किया। इंडियन टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन और दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत “51 यूनियनों ने किसानों का समर्थन करने का फैसला किया। कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है| मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी बंद का समर्थन किया है|



आईटीटीए के अध्यक्ष सतीश शेरावत ने कहा,“51 यूनियनों ने किसानों का समर्थन करने का फैसला किया। खेती और परिवहन एक पिता के 2 पुत्रों की तरह है|दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष परमीत सिंह गोल्डी ने कहा,'हम अपने किसान भाइयों का समर्थन कर रहे हैं। कहते हैं, "वे हमारे व्यवसाय की जड़ें हैं।"




भारत बंद को आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया है|पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर सभी राज्यों में AAP के कार्यकर्ता किसानों के भारत बंद के समर्थन में उतरेंगे|दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा, यह लड़ाई किसानों की नहीं, देश की है|



टीआरएस ने भी किसानों के समर्थन को 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है|तेलंगाना राष्ट्र समिति ने रविवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद को समर्थन दिया है|



कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल, राजद, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सपा, तेलंगाना राष्ट्र समिति(TRS)  और आम आदमी पार्टी, ने भी भारत बंद का समर्थन किया है| सीपीआई, सीपीआईएम, सीपीआई (एमएल), RSP और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी बंद का समर्थन किया है| DMK VCK, MDMK ने भी किसानों के विरोध को समर्थन दिया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।