मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“भारत जोड़ो यात्रा” में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए दिग्गज एक्टर कमल हासन, बोले- यही वक्त है...जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है

नई दिल्ली: Bharat Jodo Yatra Day 108: कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) 108वें दिन आज शनिवार की सुबह को (24 दिसंबर, 2022 को) हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश कर गई है| दिग्गज एक्टर कमल ह…

“भारत जोड़ो यात्रा” में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए दिग्गज एक्टर कमल हासन, बोले- यही वक्त है...जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है
“भारत जोड़ो यात्रा” में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए दिग्गज एक्टर कमल हासन, बोले- यही वक्त है...जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  Bharat Jodo Yatra Day 108: कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) 108वें दिन आज शनिवार की सुबह को (24 दिसंबर, 2022 को) हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश कर गई है| दिग्गज एक्टर कमल हासन दिल्ली में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कमल हासन के अलावा, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों और कांग्रेस के शीर्ष नेता भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली चरण में शामिल हुए। 



कमल हासन इन दिनों इंडियन 2 की शूटिंग कर रहे हैं| शूटिंग से काम से समय निकालकर कमल हासन “भारत जोड़ो यात्रा” (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू हुई थी और आज सुबह  दिल्ली पहुंची| पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।



अभिनेता कमल हासन शनिवार को इस यात्रा में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आए| भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के लाल किला पहुंच चुकी है |   कमल हासन ने लाल किले से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ऐसे समय में इस यात्रा में शामिल हुआ हूं जब देश को मेरी जरूरत है| उन्होंने कहा, मैं आईने के सामने खड़ा हुआ और खुद से कहा- यही वक्त है जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है। फिर मेरे अंदर से आवाज आई - "कमल (कमल हासन) ... भारत तोड़ने की मदद मत करो, जोड़ने की मदद करो।"



कमल हासन के अलावा अब तक इस यात्रा में अभिनेत्री पूजा भट्ट, स्वरा भास्कर, अमोल पालेकर, रिया सेन, सुशांत सिंह, रश्मि देसाई और ओनिर जैसी कई हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, द्रमुक नेता कनिमोई और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।