मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अभिनेत्री काम्या पंजाबी और 'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हुईं शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (जनवरी 04, 2023) 110वां दिन है। ।…

अभिनेत्री काम्या पंजाबी और 'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हुईं शामिल
अभिनेत्री काम्या पंजाबी और 'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हुईं शामिल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (जनवरी 04, 2023) 110वां दिन है। । यात्रा 10 राज्यों के 47 जिलों से गुजरते हुए अबतक 3,000 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा अपने दूसरे चरण में दिल्ली से शुरू हुई अब यूपी है। भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई नामी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की आज सुबह की शुरुआत बागपत से की थी। आज बुधवार को दुनिया की सबसे उम्रदराज़ शार्पशूटरों में से एक,  'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर (Dadi Prakashi Tomar) यात्रा में शामिल हुईं|  इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेत्री व कांग्रेस नेत्री काम्या पंजाबी भी बागपत में राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुईं|



'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर ने आज राहुल गांधी का स्वागत किया, जब भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पहुँची। प्रकाशी तोमर उत्तर प्रदेश भातर जोड़ो यात्रा के पैदल मार्च में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। दादी प्रकाशी तोमर ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी का स्‍वागत किया उन्‍होंने लिखा "राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का हमारे बागपत में स्वागत है।"



वहीं, कांग्रेस पार्टी ने ट्टीट कर शूटर दादी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर खुशी जताते हुए लिखा "अपनी उम्र को मात देकर और पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा साबित कर बागपत की 'शूटर दादी' आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। हम आपके जज्बे को सलाम करते हैं।" कांग्रेस ने ट्टीट में लिखा उम्र को देखते हुए पूरी दुनिया में अपने हुनर का लोहा मनवा लिया बागपत की शूटर दादी जी ने आज भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की... आपके जज्बे को सलाम।



बता दें, शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर की भाभी चंद्रो तोमर का अप्रैल 2021 में 89 साल की उम्र में कोविड की वजह से निधन हो गया था। चंद्रो तोमर ने 65 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की और 30 से अधिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अन्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। 2019 की बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख' उन्‍हीं के जीवन पर आधारित है जिसमें एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है।



राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी में शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नौ दिनों के ब्रेक के बाद कल दिल्ली में फिर से शुरू हुआ। यात्रा कल दिल्ली के कश्मीरी गेट और उत्तर प्रदेश के लोनी जिले से फिर शुरू हुई। यह हरियाणा, पंजाब में प्रवेश करने से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करेगा और फिर जम्मू-कश्मीर में यात्रा का समापन में होगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।