मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 122वां दिन: राहुल गांधी ने जालंधर से शुरु की पदयात्रा, 19 जनवरी को जम्मू में प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज (16 जनवरी, 2023 को) 122वां दिन है। ‘या…

‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 122वां दिन: राहुल गांधी ने जालंधर से शुरु की पदयात्रा, 19 जनवरी को जम्मू में प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’
‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 122वां दिन: राहुल गांधी ने जालंधर से शुरु की पदयात्रा, 19 जनवरी को जम्मू में प्रवेश करेगी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज (16 जनवरी, 2023 को) 122वां दिन है। ‘यात्रा’ इन दिनों पंजाब में है | पंजाब में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज छठा दिन है| यह यात्रा मंगलवार दोपहर (10 जनवरी, 2023) को हरियाणा से पंजाब पहुंची थी|  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह 7 बजे  जालंधर के काला बकरा गांव से शुरू हुई है। जो 11 बजे आदमपुर खरल कलां में रुकेगी| उसके बाद दोपहर तीन बजे 'यात्रा' फिर से शुरू होगी और शाम छह बजे होशियारपुर के उरमर टांडा के पास रुकेगी. आज यात्रा का रात्रि विश्राम उरमर टांडा में होगा|



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज सुबह 7 बजे  जालंधर के काला बकरा गांव से यात्रा की शुरुआत की| जिसके बाद आदमपुर खरल कलां में इसका मॉर्निंग ब्रेक होगा। यहां से अब दोपहर 3 बजे यात्रा पुनः उरमर टांडा के लिए रवाना होगी|  इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी नेताओं व स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।



कांग्रेस ने ट्वीट किया “कोहरे के बीच निकले हैं इंकलाब लाने.. हिंदुस्तान को जिताने  आज #BharatJodoYatra में @RahulGandhi जी के साथ महिला शक्ति कदमताल कर रही है। आज का दिन महिला शक्ति के नाम।



कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा “उम्मीद है, हौसला है, हिम्मत है... लक्ष्य है- भारत के भविष्य को संवारने का। इन्हीं उम्मीदों को लेकर #BharatJodoYatra के संग जुड़ रहा है हिंदुस्तान



‘भारत जोड़ो यात्रा’ 19 जनवरी की दोपहर में जम्मू में प्रवेश करेंगे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि,''हम 19 तारीख की दोपहर में जम्मू में प्रवेश करेंगे और 20 तारीख को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने 30 तारीख के लिए 23 पार्टियों को भारत जोड़ो में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। इनमें से कितनी पार्टी आएंगी यह हमें नहीं पता|



बता दें, प्रसिद्ध पंजाबी गायक स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू , शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे वीर चक्र विजेता मेजर जनरल श्योनन सिंह और सेना के जवान रविवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए।


कांग्रेस ने ट्वीट किया “रविवार को  #BharatJodoYatra बलकौर सिंह सिद्धू जी, प्रसिद्ध पंजाबी गायक स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला के पिता, @RahulGandhi जी के साथ मिलकर नफरत, भय और हिंसा फैलाने वाली ताकतों को करारा जवाब दिया। सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा में दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।”



कांग्रेस ने लिखा- नफ़रत और हिंसा के खिलाफ जारी इस महायुद्ध में हम सभी एक दूसरे का हाथ थामे खड़े हैं...वादा है, हर कदम पर साथ निभाएंगे। #BharatJodoYatra का हिस्सा बने प्रसिद्ध पंजाबी गायक स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला के पिता श्री बलकौर सिंह सिद्धू जी।



कांग्रेस ने ट्वीट किया “रविवार को #BharatJodoYatra में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे वीर चक्र विजेता मेजर जनरल श्योनन सिंह जी ने नफ़रत और अन्याय के विरुद्ध जारी इस धर्मयुद्ध में @RahulGandhi जी का साथ निभाया।



कांग्रेस ने ट्वीट किया “देश की हिफाज़त में डटे हर जवान को सलाम... सलाम हर उस सिपाही को जिसने इस मिट्टी के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। #BharatJodoYatra



राहुल गांधी ने ट्वीट किया “आज (रविवार को) जलंधर में, मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता, स्व. सिद्धू मूसेवाला के पिता, बलकौर सिंह जी यात्रा में शामिल हुए।  उनमें अद्भुत साहस और धीरज देखा मैंने। उनकी आंखों में अपने बेटे के लिए गर्व, और दिल में बेशुमार प्यार झलकता है।  मेरा सलाम है ऐसे पिता को!



राहुल गांधी ने कहा,''जहां वीरता और बलिदान एक परंपरा है, यह है वो पंजाब की भूमि। कल, वीर चक्र विजेता मेजर जनरल श्योनन सिंह यात्रा में शामिल हुए - उसी अन्याय के विरुद्ध और सच के साथ खड़े होने जिस परंपरा के मार्गदर्शक उनके चाचा शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह थे।




सिद्धूमूसे वाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा में रहने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पिछले महीने उन्हें अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।






26 जनवरी से शुरू होगा कांग्रेस का “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान”, छह लाख गांवों को करेगी कवर 


‘नफरत की राजनीति' की ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं, देशवासियों के नाम राहुल गांधी का संदेश 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।