मैसूर (कर्नाटक): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''आज हिंदुस्तान और कर्नाटक में नफरत व हिंसा फैलाई जा रही है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। जो गरीब जनता है, उसके सामने महंगाई और बेरोजगारी | एक व्यक्ति आता है, आपके परिवार को लड़वाता है और आपसे कहता है कि मैं देशभक्त हूं, मैं धर्म की रक्षा करता हूं। इसके बाद आपका 40% पैसा उठाकर ले जाता है। उस व्यक्ति को आप देशभक्त कहोगे, धर्मरक्षक कहोगे या फिर चोर कहोगे|यहां पर जो राज कर रहे हैं, ये ना तो देशभक्त हैं, ना धर्मरक्षक हैं, ये 40% वाले चोर हैं| कर्नाटक के कॉन्टैक्ट्र एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी कि कर्नाटक में 40% कमीशन चोरी हो रही है, परंतु प्रधानमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की | 13 हजार स्कूल के एसोसिएशन से 40% कमीशन लिया गया। इस मामले में न प्रधानमंत्री ने कुछ किया, न मुख्यमंत्री ने कुछ किया|
मैसूर के तांडवपुरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,'' आज 'भारत जोड़ो यात्रा' कर्नाटक की सड़क पर आप सबकी उर्जा के साथ चली। आपके प्यार ने, आपकी शक्ति ने इस यात्रा को यहाँ तक पहुंचाया। आपके बिना ये यात्रा आगे नहीं जा सकती। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूँ। आज हिंदुस्तान और कर्नाटक में नफ़रत और हिंसा फैलाई जा रही है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है और जो गरीब जनता है, उसके सामने महंगाई और बेरोजगारी है। ये यात्रा हिंदुस्तान को जोड़ने की यात्रा है, मगर ये यात्रा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाने की भी यात्रा है।
राहुल गांधी ने कहा कि,'हिंदुस्तान में बेरोजगारी क्यों है, क्योंकि दिल्ली की सरकार और कर्नाटक की सरकार चुने हुए लोगों के लिए काम करती है। किसानों के लिए, मजदूरों के लिए, छोटे व्यापारियों के लिए काम नहीं करती है। आपको बांटते हैं, आपको लड़ाते हैं और फिर आपका पैसा छीनकर दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देते हैं और अपनी जेब में डालते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि,''आज शाम मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूँ। मान लीजिए, आप अपने परिवार के साथ घर में हो। एक व्यक्ति आता है और आपके परिवार के बीच में लड़ाई करवा देता है। आपसे कहता है कि मैं देशभक्त हूँ और मैं धर्म की रक्षा करता हूँ और फिर आपके घर में आकर आपका 40 प्रतिशत पैसा उठाकर ले जाता है। उस व्यक्ति को आप देशभक्त कहोगे, धर्म रक्षक कहोगे, या चोर कहोगे? तो यहाँ पर जो राज कर रहे हैं, ये न देशभक्त हैं, न धर्म रक्षक हैं, ये 40 प्रतिशत वाले चोर हैं। आपके घर में आते हैं, भाई को भाई से लड़ा देते हैं फिर आपके घर में जो आपके बच्चों की शिक्षा का पैसा है उसको ले जाते हैं। स्वास्थ्य के लिए जो आपने पैसा बचाकर रखा है, उसको ले जाते हैं। आपके बच्चों को रोजगार नहीं देते, फिर आपसे कहते हैं- हम देशभक्त हैं, धर्म रक्षक हैं। भाईयों और बहनों, ये देशभक्त नहीं हैं, धर्म रक्षक नहीं हैं, चोर हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि,''मैं आपको उदाहरण देना चाहता हूँ। कर्नाटक के कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को चिठी लिखी कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत कमीशन चोरी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की। इतना भ्रष्टाचार हो गया कि बीजेपी के एक नेता ने, जो 40 प्रतिशत कमीशन नहीं दे पाया. उसने आत्महत्या कर ली। 13 हजार स्कूलों के एसोसिएशन से 40 प्रतिशत कमीशन लिया गया। न प्रधानमंत्री ने कुछ किया, न चीफ मिनिस्टर ने और आज भ्रष्टाचार की बात छोड़िए, 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार तो है, आपका पैसा जा रहा है, मगर आज कर्नाटक के किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिल सकता।
राहुल गांधी ने कहा कि,'2.5 लाख सरकारी वैकेंसीज हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर स्कैम होता है। केपीएससी स्कैम होता है। यूनिवर्सिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर का स्कैम होता है, कोई कार्रवाई नहीं होती, क्योंकि पूरा का पूरा पैसा एक संगठन को जा रहा है और 70 साल में सबसे ज्यादा महंगाई आज कर्नाटक और हिंदुस्तान में है। 400 रुपए का सिलेंडर हुआ करता था, यूपीए के समय में; हजार रुपए का हो गया है। आपको ये पूछना चाहिए कि ये 600 रुपए कहाँ जा रहे हैं, किसकी जेब मे जा रहे हैं? आप अपनी मोटरसाईकिल में, स्कूटर में, गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भराते हो, आपको ये पूछना चाहिए कि जो आपकी जेब में से पैसा निकल रहा है. कहाँ जा रहा है. किसकी जेब में जा रहा
है?
राहुल गांधी ने कहा कि,'प्रधानमंत्री जी ने नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की, किसानों के लिए तीन काले कानून लाए, कोरोना के समय मजदूरों की मदद नहीं की, लाखों लोग कोरोना से मरे और जब हिंदुस्तान के लाखों गरीब लोग कोरोना से मर रहे थे, तो प्रधानमंत्री जी हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का कर्जा माफ कर रहे थे। इन मुद्दों के लिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। भारत को जोड़ने के लिए, महंगाई का मुद्दा उठाने के लिए, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने के लिए
और इसलिए ऐसी भीड़ हर रोज भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रही है, क्योंकि जनता को इस बात की बहुत अच्छी तरह समझ है। जनता समझती है कि आज कर्नाटक की सरकार शायद हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है, 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है। जनता जानती है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता, कर्नाटक में, हिंदुस्तान में और जनता को महंगाई तो हर रोज दिखाई देती है।
राहुल गांधी ने कहा कि,'मैं आपका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूँ। आज आप हमारे साथ 23-25 किलोमीटर चले। आसान काम नहीं है, मगर आप सब हमारे साथ चले। जैसे ये नदी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा पर जा रही है। इसमें हर धर्म के लोग है, हर जाति के लोग हैं, हर भाषा बोलने वाले लोग है। इस यात्रा में आपको नफ़रत, हिंसा नहीं दिखाई दे सकती, यही सच्चा हिंदुस्तान है और इसी के लिए हम लड़ रहे हैं।