मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कर्नाटक में नौकरियों की नीलामी कर रही सरकार, युवा बेरोज़गारी की चपेट में...भाजपा बेचने में व्यस्त: राहुल गांधी

चित्रदुर्ग: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज, बुधवार सुबह कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 35वें दिन की शुरूआत चित्रदुर्ग (कर्नाटक) के चल्लाकेरे से की। राहुल गांधी कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर…

कर्नाटक में नौकरियों की नीलामी कर रही सरकार, युवा बेरोज़गारी की चपेट में...भाजपा बेचने में व्यस्त: राहुल गांधी
कर्नाटक में नौकरियों की नीलामी कर रही सरकार, युवा बेरोज़गारी की चपेट में...भाजपा बेचने में व्यस्त: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

चित्रदुर्ग:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज, बुधवार सुबह कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 35वें दिन की शुरूआत  चित्रदुर्ग (कर्नाटक) के चल्लाकेरे से की। राहुल गांधी कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है|



बीजेपी की बसवराज बोम्मई सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,''कर्नाटक में, भाजपा सरकार नौकरियों की नीलामी कर रही है।  युवा बेरोज़गारी की चपेट में हैं, भाजपा सरकार बेचने में व्यस्त है।



राहुल गांधी ने कहा कि,कर्नाटक में, भाजपा सरकार नौकरियों की नीलामी कर रही है।

पुलिस सब इंस्पेक्टर का पद ₹80 लाख में बेचा, Asst Prof पद की 'Sale’, Engineer पद की ‘Sale’

युवा बेरोज़गारी की चपेट में हैं, भाजपा सरकार बेचने में व्यस्त है।

भाजपा का डबल इंजन, कमीशन के साथ-साथ युवाओं का भविष्य खा रहा है।



इससे पहले, बोम्मई सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि ,कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। वे हर एक ट्रांजेक्शन पर 40% कमीशन लेते हैं। 13,000 प्राइवेट स्कूलों ने 40% कमीशन दिया है। भाजपा विधायक खुद कह रहे हैं कि यह सबसे भ्रष्ट सरकार है|



राहुल गांधी ने कहा था कि,''BJP MLA ने खुद कहा कि CM का पद 2500 करोड़ रूपये  में खरीदा जा सकता है। नौकरियां कर्नाटक में बिक्री के लिए हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर की पोस्ट 80 लाख रूपये में बिकी। सहेयक प्रोफेसर पद बेचे जाते हैं इंजीनियरिंग पोस्ट बिकती हैं। सब कुछ जो ये लोग संभवतः बेच सकते हैं,वे बेचते हैं| 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।