मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हम मिलकर अपने देश से महंगाई, बेरोज़गारी और नफरत मिटाएंगे: 'भारत जोड़ो यात्रा' के 38वें दिन की शुरुआत हलाकुंडी गांव से...., यात्रा' में खड़गे और बघेल हुए शामिल

कर्नाटक:Bharat Jodo Yatra Day 38: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज शनिवार को (14 अक्टूबर, 2022 को) कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 38वें दिन की शुरुआत कर्नाटक के हलाकुंडी गांव से की। भारत ज…

हम मिलकर अपने देश से महंगाई, बेरोज़गारी और नफरत मिटाएंगे: 'भारत जोड़ो यात्रा' के 38वें दिन की शुरुआत हलाकुंडी गांव से...., यात्रा' में खड़गे और बघेल हुए शामिल
हम मिलकर अपने देश से महंगाई, बेरोज़गारी और नफरत मिटाएंगे: 'भारत जोड़ो यात्रा' के 38वें दिन की शुरुआत हलाकुंडी गांव से...., यात्रा' में खड़गे और बघेल हुए शामिल | फ़ोटो: TVL News

कर्नाटक:Bharat Jodo Yatra Day 38: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज शनिवार को (14 अक्टूबर, 2022 को) कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 38वें दिन की शुरुआत कर्नाटक के हलाकुंडी गांव से की। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।



हमारे देश के लोग हमेशा प्यार से एक-दूसरे के साथ रहे, सबने सबका सुख-दुःख बांटा और आज भी लोग प्रेम से ही रहना चाहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा में आप महंगाई, बेरोज़गारी और नफरत के खिलाफ जिस तरह से एकजुटता दिखा रहे हैं, उससे मुझे बहुत प्रेरणा और शक्ति मिल रही है।  

हम मिलकर अपने देश से महंगाई, बेरोज़गारी और नफरत मिटाएंगे: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी



शुक्रवार (14 अक्टूबर, 2022) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि ,'''गुरुवार कर्नाटक के मरलाहल्ली गांव में, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं मूंगफली की खेती करने वाली देवम्मा से मिला, हम उनके साथ उनके खेत में गए, वहां कुछ देर तक बात-चीत भी हुई। देवम्मा ने बताया कि कैसे आज के वक़्त में खेती करना मुश्किल हो गया है। 



राहुल गांधी ने कहा  कि ,''उनका (देवम्मा का) पूरा परिवार इसी खेती पर निर्भर है। उन्होंने बताया कैसे वो दिन-रात खेतों में मेहनत करती हैं, घर के अन्य सदस्य भी उनका हाथ बंटाते हैं। उनका कहना था कि आज के वक़्त में लागत ज़्यादा है लेकिन कमाई बहुत कम है। आज भाजपा ने खेती से सम्बंधित उपकरणों पर GST लगा दिया है, कीटनाशक, उर्वरक, बीज, ट्रैक्टर इत्यादि पर किसानों को GST देना पड़ रहा है।



कड़ी मेहनत के बाद जब फसल तैयार भी हो जाती है तो मंडी में उसका उचित मूल्य नहीं मिलता। जैसे, कल ही मैंने एक खेत के पास कई टन टमाटर सड़क किनारे बेकार पड़े देखे। ये सोचने वाली बात है कि कर्ज़ लेकर और भारी GST का बोझ सह कर खेती करने वाले किसानों को अगर उनकी फसल का सही दाम न मिले, सरकार से रियायत और मदद न मिले तो वो किसान कितनी मुश्किल में आ जाएगा।   



मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ,'भाजपा को किसानों को जवाब देना चाहिए, आख़िर किसानों की मदद के लिए उन्होंने क्या किया?  उन्हें जवाब देना चाहिए, आख़िर इतिहास में पहली बार किसानों से GST क्यों वसूला जा रहा है?



उन्हें जवाब देना चाहिए, आख़िर नोटबंदी और GST से किसानों और छोटे-मध्यम वर्ग के व्यापारियों को क्या फायदा हुआ और उनकी मदद के लिए भाजपा ने क्या किया? कोरोना के वक़्त भाजपा ने किसानों के लिए क्या किया?



महंगाई और बेरोज़गारी इतनी ज़्यादा कैसे बढ़ गई? 400 का सिलेंडर 1100 के पार कैसे चला गया? पेट्रोल-डीज़ल 100 रु का कैसे हो गया?



राहुल गांधी ने कहा कि ,'आज हमारे देश में किसानों पर अत्याचार हो रहा है, उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं, ये हम सबकी ज़िम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी कि हम सब, देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं के साथ मज़बूती से खड़े हों और उनपर हो रहे ज़ुल्मों के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाएं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।