मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 43: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 43वें दिन कुरनूल के बनवासी गांव से शुरू की पदयात्रा

कुरनूल (AP) : Bharat Jodo Yatra Day 43: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 43वें दिन की शुरुआत कुरनूल (आंध्र प्रदेश) के बनवासी गांव से की। इस दौरान पदयात्रा में भारी तादाद…

Bharat Jodo Yatra Day 43: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 43वें दिन कुरनूल के बनवासी गांव से शुरू की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra Day 43: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 43वें दिन कुरनूल के बनवासी गांव से शुरू की पदयात्रा | फ़ोटो: TVL News

कुरनूल (AP) : Bharat Jodo Yatra Day 43:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 43वें दिन की शुरुआत कुरनूल (आंध्र प्रदेश) के बनवासी गांव से की। इस दौरान पदयात्रा में भारी तादाद में लोग, कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बाद इस समय आंध्र प्रदेश में है। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1050 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुका है।



'भारत जोड़ो यात्रा' के 43वें दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज गुरुवार सुबह 6 बजे कुरनूल के बनवासी गांव से मार्च शुरू किया। 'भारत जोड़ो यात्रा' 9 बजे मुगाती (Mugati) रुकी| आज शाम 4 बजे हलाहरवी से ''पदयात्रा' पुन: प्रारंभ की जाएगी |  शाम 6:30 बजे कुरनूल के कल्लुदेवकुंटा गांव में रुककर कॉर्नर मीटिंग होगी |  इसके बाद करीब 7 बजे राहुल गांधी मठ में दर्शन करेंगे। चेतनीहल्ली में रात्रि विश्राम होगा।



अपनी इस यात्रा के दौरान गुरुवार सुबह राहुल गांधी किसानों से मुलाकात करते हुए दिखे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरों को शेयर कर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, किसान इस देश की ‘जड़’ है और उसे मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी है।



इससे पहले,18 अक्टूबर मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश में प्रवेश की थी। आंध्रप्रदेश में यह यात्रा 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद यात्रा तेलंगाना के रास्ते कर्नाटक में फिर से प्रवेश करेगी।



आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।


कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।