तेलंगाना: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 54वां दिन है। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज तेलंगाना (Telangana) के शादनगर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सरदार पटेल जी और इंदिरा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर दिन की शुरुआत की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तेलंगाना में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
तेलंगाना में यात्रा का आज पांचवां दिन है। राहुल गांधी आज ने तेलंगाना (Telangana) के शादनगर (Shadnagar) से पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा तेलंगाना में 16 दिन चलेगी और 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी। मकथल से तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 16 दिनों तक यात्रा जारी रहेगी। इस दौरान 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरते हुए 375 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।