मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 61 वां दिन, राहुल गांधी ने आज सुबह कामारेड्डी (तेलंगाना ) से शुरू की पदयात्रा

कामारेड्डी: Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कामारेड्डी से की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (7 नवंबर को) 61 वां दिन…

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 61 वां दिन, राहुल गांधी ने आज सुबह कामारेड्डी (तेलंगाना ) से शुरू की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 61 वां दिन, राहुल गांधी ने आज सुबह कामारेड्डी (तेलंगाना ) से शुरू की पदयात्रा | फ़ोटो: TVL News

कामारेड्डी: Bharat Jodo Yatra:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कामारेड्डी से की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (7 नवंबर को) 61 वां दिन है। कांग्रेस की ''भारत जोड़ो यात्रा'' आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। तेलंगाना में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को कामारेड्डी जिले से शुरूआत की|


यह पदयात्रा 23 अक्टूबर, 2022 की सुबह तेलंगाना में प्रवेश हुई थी| यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से गुजरते हुए तेलंगाना पहुंची है। 'भारत जोड़ो यात्रा' सोमवार की शाम (7 नवंबर को) तेलंगाना की सीमा से लगे नांदेड़ जिले के मदनूर नाका के जरिए महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।


महाराष्ट्र में अपनी 14 दिनों की यात्रा के दौरान, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों के माध्यम से 381 किमी चलेंगे।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार 8 नवंबर को यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में शिवसेना चीफ व पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हो सकते है।  



 कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत तेलंगाना के कामारेड्डी से की।


 कांग्रेस ने कहा,''साल था 2014, UPSC में आए कुछ बदलावों के कारण युवा अवसर बढाने की मांग कर रहे थे और युवाओं का दल एक दिन Rahul Gandhi जी से मिला। राहुल जी ने उनकी बात सुनी और उसी साल 2 अतिरिक्त अवसर की घोषणा सरकार ने कर दी। और अब मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों के फलस्वरुप मौका गंवाने वाले युवाओं का प्रतिनिधिमंडल Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी से मिलकर अपनी मांगों को उठा रहा है। उनको भी मालूम है कि उनके दिल का दर्द कौन सुनेगा। सरकार को सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करके उचित समाधान निकालना चाहिए, ताकि परीक्षा देने का अवसर गंवाने वाले युवाओं का भविष्य प्रभावित ना हो।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।